फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार

Jul 10, 2026 - 12:33
 0
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने फ्लॉप होने की हैट्रिक बना दी है. कुछ दिन पहले तक पूरा क्रिकेट जगत इस इंतजार में था कि यह 15 साल का लड़का कब इंटरनेशनल डेब्यू करेगा. अब तीन मौकों के बाद भी वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं. ब्रिस्टल में खेले गए तीसरे मैच में वैभव सिर्फ 15 रन बना पाए. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने आउट किया.

लगाई फ्लॉप होने की हैट्रिक

वैभव सूर्यवंशी अब तक इंग्लैंड टूर पर 3 मैचों में सिर्फ 42 रन बना पाए हैं. मैंचेस्टर में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया, जहां वो सिर्फ 14 रन बनाकर चलते बने. भारतीय मैनेजमेंट ने ट्रेंट ब्रिज में भी उनपर भरोसा दिखाया, इस बार भी दहाई का आंकड़ा पार किया लेकिन 13 रन बनाकर चलते बने. अब ब्रिस्टल में उन्होंने 10 गेंद खेलकर 15 रन बनाए.

करियर का पहला चौका लगाया

गजब की बात यह है कि वैभव सूर्यवंशी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के तीसरे मैच में पहला चौका लगाया है. तीसरे टी20 मैच में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया. पिछले दोनों मुकाबलों में उन्होंने दो-दो छक्के लगाए थे, लेकिन एक भी चौका नहीं बटोर पाए थे. उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की 21वीं गेंद पर पहला चौका लगाया.

इसी सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बने थे. 15 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए पहला मैच खेलकर उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था. अपने करियर के पहले तीनों मैचों में वैभव ने अब तक शुरू से ही बल्ला घुमाया है. इंग्लैंड की कठिन पिचों पर वैभव ने टिक कर खेलने का प्रयास नहीं किया.

यह भी पढ़ें:

चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर

ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.