सोनिया गांधी की फिर तबीयत खराब, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, राहुल-प्रियंका भी मौजूद

May 13, 2026 - 12:14
 0
सोनिया गांधी की फिर तबीयत खराब, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, राहुल-प्रियंका भी मौजूद

कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी की तबीयत फिर खराब हो गई है. उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोनिया गांधी के साथ उनके बेटे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं.

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी आंख की समस्या को लेकर मेदांता अस्पताल में भर्ती हुई हैं. ये भी सामने आया है कि वह थोड़ी देर में अस्पताल से डिस्चार्ज होंगी. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनके साथ ही मौजूद हैं और उन्हें साथ लेकर ही घर वापस लौटेंगे. 

ये भी पढ़ें- सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना

सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं रहती है. उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं,फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं और सांस से जुड़ी दिक्कत रहती हैं. उनका सर गंगा राम अस्पताल, शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चलता है. 

ये भी पढ़ें- सर गंगाराम अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं सोनिया गांधी, 6 दिनों बाद मिली छुट्टी, अब घर पर ही चलेगा इलाज

सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सबसे प्रमुख हस्तियों में से एक हैं और उन्होंने दशकों तक पार्टी के नेतृत्व को आकार देने में केंद्रीय भूमिका निभाई है. वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी और कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की मां हैं. ऐसे समय में जब केरल में पार्टी को बहुमत मिला है और वहां मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाना है, ऐसे में उनकी तबीयत खराब होने से इसमें देरी हो सकती है. 

सोनिया गांधी ने कब की राजनीति में एंट्री?

राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी कई वर्षों तक राजनीति से दूर रहीं, लेकिन पार्टी नेताओं के बार-बार अनुरोध पर उन्होंने 1997 में सक्रिय सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया. 

1998 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला और लगातार 22 वर्षों तक पार्टी का नेतृत्व किया, जिससे वे पार्टी के इतिहास में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाली महिला बन गईं. बाद में वे 2019 में फिर से इस पद पर लौटीं और तीन और वर्षों तक इस भूमिका में बनी रहीं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.