मध्य प्रदेश: मातम में बदलीं खुशियां, बेटी की शादी का सामान ला रही मां की सड़क हादसे में मौत
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसवाही में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. बेटी की शादी का सामान खरीदकर लौट रही महिला सरोज साकेत बेटे करण साकेत और बेटी शालू साकेत अमरपाटन से अपने ग्राम बारी जा रही थी.
इसी दौरान हाईवे रिपेरिंग के लिए सड़क पर खोदे गड्डे में बाइक उछली और चलती बाईक से महिला सरोज साकेत सड़क पर गिर गई. पीछे से आ रहे बेलगाम ट्रक ने सड़क पर गिरी महिला को रौंध दिया, जिससे महिला के ऊपर से ट्रक गुजर गया. महिला का शव 'क्षत-विक्षत' हो गया. मौके पर ही महिला की मौत हो गई.
MP: सागर में शराब माफिया के हमले में दूसरे युवक की भी मौत, शव रखकर प्रदर्शन, शाहपुर का बाजार बंद
गुस्साए परिजनों ने लगाया चक्का जाम
हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा. सड़क के दोनों और नेशनल हाईवे 30 पर दो किलोमीटर तक जाम लग गया. जिसमें छोटे बड़े वाहन, बस और एम्बुलेंस घंटों तक जाम में फंसी रही.
जानकारी के अनुसार ग्राम परसवाही निवासी महिला अपने बेटे और बेटी के साथ बाइक से अमरपाटन बाजार शादी का सामान खरीदने आई थी. खरीदारी के बाद तीनों वापस गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक गढ्ढे में कूदकर अनियंत्रित हो गई, जिससे महिला सड़क पर गिर गई. तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में बेटा और बेटी सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
घटना से परिवार में मचा कोहराम
घटना की खबर लगते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. शादी वाले घर में मातम का माहौल छा गया. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे. देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.
सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. करीब दो घंटे की मशक्कत और प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
ग्वालियर में NH-44 पर तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, पटाखों से भड़की आग में दो की मौत, एक गंभीर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







