RCB के सामने MI का टॉप ऑर्डर ढेर, सूर्यकुमार यादव 'जीरो' तो भुवनेश्वर कुमार रहे 'हीरो'

May 11, 2026 - 12:46
 0
RCB के सामने MI का टॉप ऑर्डर ढेर, सूर्यकुमार यादव 'जीरो' तो भुवनेश्वर कुमार रहे 'हीरो'

मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही मुसीबत में है, वहीं RCB के गेंदबाजों ने उसकी मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं. 10 मई को रायपुर में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर बुरी तरह ध्वस्त हो गया. पिछले मैच में तूफानी अर्धशतक जड़ने वाले रोहित शर्मा इस बार जल्दी आउट हो गए. सबसे ज्यादा निराश सूर्यकुमार यादव ने किया, जिन्हें भुवनेश्वर कुमार ने खाता तक नहीं खोलने दिया. बताते चलें कि पर्पल कैप अब दोबारा भुवनेश्वर कुमार के पास आ गई है.

सूर्यकुमार 'जीरो' भुवनेश्वर 'हीरो

पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने रायन रिकल्टन को चलता किया, जो केवल 2 रन बना सके. रिकल्टन अब तक आईपीएल 2026 में MI के लिए सबसे ज्यादा रन (382) बनाने वाले खिलाड़ी बल्लेबाज हैं. दूसरी ओर रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत की, लेकिन 10 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो गए.

सूर्यकुमार यादव ने पारी के तीसरे ओवर में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को लगातार गेंदों पर आउट कर दिया. उन्होंने सूर्या को पहली ही गेंद पर विराट कोहली के हाथों कैच करवाया. सूर्यकुमार यादव का फिफ्टी का लगाने का सिलसिला अब 9 पारियों लंबा हो गया है.

MI का बुरा हाल

भुवनेश्वर कुमार ने अपनी पारी की पहली 12 गेंदों में मुंबई के तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया था. हालांकि वे हैट्रिक लगाने से चूक गए. पांचवें ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा ने भुवनेश्वर को हैट्रिक लेने से रोका. इसी का नतीजा रहा कि मुंबई की टीम पहले 3 ओवरों में सिर्फ 28 रन बना पाई और साथ ही तीन बहुमूल्य विकेट भी गंवा दिए. बता दें कि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जाने की लड़ाई लड़ रही है. उसे अगर अंतिम-4 में जगह पक्की करनी है तो अपना अगला प्रत्येक मैच जीतना होगा.

मुंबई बनाम बेंगलुरू मैच से पहले पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज के पास थी, जो अब तक 19 विकेट ले चुके हैं. मगर मुंबई के खिलाफ 3 विकेट लेकर भुवनेश्वर कुमार के कुल विकेट 20 हो गए हैं. एक बार फिर पर्पल कैप उन्हीं के पास आ गई है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.