जब गदर की शूटिंग में 10-20 हजार लोगों की भीड़ में घबरा गई थीं अमीषा पटेल सुनाया किस्सा, बोली, 'हम औरतें हैं…'
बॉलीवुड फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा' एक सुपरहिट फिल्म है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई थीं. दोनों की जोड़ी और फिल्म की कहानी को लोगों से जबरदस्त प्यार मिला था. वहीं इसी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू में बताया था. उन्होंने कहा था कि सेट पर वो काफी असहज महसूस कर रही थीं.
गदर की शूटिंग में घबरा गई थीं अमीषा पटेल
अमीषा पटेल ने मीडिया पोर्टल फिल्मीमंत्रा मीडिया से बातचीत में अपने एक पुराने अनुभव का जिक्र किया था. जब उनसे पूछा गया था कि क्या अमृतसर में शूटिंग के दौरान भीड़ में कुछ लोगों ने उन्हें असहज महसूस कराया था, जैसे बालों को छूना या अनचाहा टच करना. इस पर उन्होंने कहा कि हां, ऐसा हुआ था, लेकिन उन्होंने पहले इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की.
ये भी पढ़ेंः 'मदर्स डे' पर मिला सरप्रराइज, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'मां बहन' का फर्स्ट लुक आउट
'हम औरतें हैं…'
अमीषा ने कहा कि ऐसी घटनाएं अक्सर औरतों के साथ होती हैं, खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर. उन्होंने बताया कि ये इसलिए नहीं होता क्योंकि कोई एक्टर है या पब्लिक फिगर है, बल्कि इसलिए होता है क्योंकि वो एक औरत है. उन्होंने कहा कि कई बार पब्लिक इवेंट्स में, जैसे किसी दुकान के उद्घाटन या भीड़ वाले कार्यक्रमों में, पुरुष भीड़ का फायदा उठाकर ऐसी हरकते करने की कोशिश करते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे मामलों में महिलाओं को खुद को प्ररोटेक्ट करना चाहिए और उन्होंने खुद भी ऐसे लोगों को जवाब दिया है. अमीषा ने कहा, 'मैंने कई बार ऐसे लोगों को थप्पड़ भी मारा है, और मुझे लगता है कि हर महिला को ऐसा करना चाहिए क्योंकि खुद की सुरक्षा उसका अधिकार है.'
ये भी पढ़ेंः थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने पर तृषा कृष्णन का आया पहला रिएक्शन, खास अंदाज में दी बधाई
'गदर' की शूटिंग को याद करते हुए उन्होंने बताया कि अमृतसर में करीब 10–20 हजार लोगों की भीड़ थी और शूट एक असली रेलवे स्टेशन पर हो रहा था, न कि किसी सेट पर. उसी सीन में जब भीड़ के बीच वो अलग हो गई थीं, तो वहां अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया था. उन्होंने कहा कि उस दौरान किसी की इंटेंशन गलत नहीं थी, लेकिन भीड़ बहुत ज्यादा थी और उसी कारण कुछ असहज स्थितियां पैदा हो गई थीं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







