Aaj Ka Panchang 22 April 2026: आज रामानुज जयंती का पूरा पंचांग देखें, शुभ मुहूर्त, योग, राशिफल

Apr 22, 2026 - 11:18
 0
Aaj Ka Panchang 22 April 2026: आज रामानुज जयंती का पूरा पंचांग देखें, शुभ मुहूर्त, योग, राशिफल

Hindi Panchang, 22 अप्रैल 2026: वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार है. श्रीरामानुजाचार्य को योग सिद्धियां भी प्राप्त थीं. उनकी सबसे प्रसिद्ध रचनाओं में से एक श्रीभाष्य है. जो पूर्णरूप से ब्रह्मसूत्र पर आधारित है. बुधवार को कम से कम 108 बार “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें. इससे मन शांत होता है, बुद्धि तेज होती है और काम में सफलता मिलती है.

22 अप्रैल का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 22 April 2026)

तिथि

षष्ठी (22 अप्रैल 2026, सुबह 1.19 - 23 अप्रैल 2026, रात 10,49)

वार बुधवार
नक्षत्र आर्द्रा
योग अतिखण्ड
सूर्योदय सुबह 6.01
सूर्यास्त
शाम 6.44
चंद्रोदय
सुबह 9.50
चंद्रोस्त
सुबह 12.25, 23 अप्रैल
चंद्र राशि
मिथुन
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 5.49 - सुबह 9.04
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 8.13 - रात 10.47
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 12.20- दोपहर 1.58
यमगण्ड काल सुबह 7.27 - सुबह 09.04
आडल योग रात 10.13 - सुबह 5.48, 23 अप्रैल
गुलिक काल
सुबह 10.42 - दोपहर 12.20
विडाल योग सुबह 5.49 - सुबह 10.13
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 22 April 2026)
सूर्य मेष
चंद्रमा मिथुन
मंगल मीन
बुध कुंभ
गुरु मिथुन
शुक्र मेष
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

22 अप्रैल 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

मेष राशि (Aries):
आज सकारात्मक अवसर मिलेंगे, दोपहर बाद शुभ समाचार से आत्मविश्वास बढ़ेगा. काम में सफलता मिलेगी, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें और जल्दबाजी से बचें.

वृष राशि (Taurus):
दिन संतुलित और सुकून भरा रहेगा, परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और सोच में बदलाव से नए रास्ते मिलेंगे.

मिथुन राशि (Gemini):
सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लोग आपके काम की सराहना करेंगे. फैसले सोच-समझकर लें, जल्दबाजी आर्थिक नुकसान दे सकती है.

कर्क राशि (Cancer):
दिन भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा, खर्चों पर नियंत्रण रखें.

सिंह राशि (Leo):
नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ काम में सफलता मिलेगी. बिजनेस में विस्तार और नए अवसर मिलने के योग हैं.

कन्या राशि (Virgo):
धैर्य और समझदारी से काम करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. करियर में नए अवसर और आर्थिक मजबूती के संकेत हैं.

तुला राशि (Libra):
दिन संतुलन और नए अवसर लेकर आएगा, निर्णय सोच-समझकर लें. रिश्तों में संयम रखें और खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है.

वृश्चिक राशि (Scorpio):
समझदारी से लिए गए निर्णय आपको लाभ दिलाएंगे. सरकारी कार्यों में सफलता और धन लाभ के योग बन रहे हैं.

धनु राशि (Sagittarius):
आज सकारात्मकता और सीखने के अवसर मिलेंगे. प्रोजेक्ट और कॉन्ट्रैक्ट में लाभ के योग बन रहे हैं.

मकर राशि (Capricorn):
मेहनत का फल मिलेगा और काम में सफलता हासिल होगी.जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कुंभ राशि (Aquarius):
दिन मिश्रित रहेगा, पुराने लोगों से संपर्क बन सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ और आर्थिक मजबूती रहेगी.

मीन राशि (Pisces):
नई खुशखबरी और अवसर मिलने के योग हैं. करियर में सफलता और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा.

आज का उपाय 

गौशाला में गाय को चारा खिलाएं और दान दें

आज का लकी कलर 

हरा रंग सबसे शुभ है.

Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.