सेट पर कैसा बर्ताव करते थे रणवीर सिंह? बड़े स्टार्स संग अनबन होने पर कैसा रहता है आदित्य धर का रिएक्शन? 'धुरंधर' एक्टर ने किया खुलासा

Apr 16, 2026 - 11:13
 0
सेट पर कैसा बर्ताव करते थे रणवीर सिंह? बड़े स्टार्स संग अनबन होने पर कैसा रहता है आदित्य धर का रिएक्शन? 'धुरंधर' एक्टर ने किया खुलासा

 पहले धुरंधर और अब इसकी सीक्वल धुरंधर 2 की सुपर सक्सेस ने आदित्य धर को बॉलीवुड के टॉप फिल्म मेकर्स की कतार में सबसे आगे कर दिया है. फिलहाल आदित्य अपनी इस फ्रेंचाइजी की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. इन सबके बीच धुरंधर के एक एक्टर ने आदित्य धर को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है. दरअसल उन्होंने बताया कि अगर सेट पर बड़े स्टार्स की लड़ाई हो जाए तो आदित्य उस सिचुएशन को कैसे संभालते हैं? उन्होंने ये भी बताया कि सेट पर रणवीर सिंह दूसरे लोगों के साथ कैसे पेश आते हैं.

सेट पर रणवीर सिंह का कैसा रहता है बर्ताव?
एक्टर अश्विन धर ने अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के को-एक्टर रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है और बताया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह कितने एनर्जेटिक रहते थे. एएनआई से बात करते हुए अश्विन धर ने कहा, “मुझे उनके साथ काम करके हमेशा अच्छा लगता है. वो एनर्जी से भरपूर हैं. वो हमेशा सबको हंसाते रहते हैं. जब आप उनकी फिल्म में उनके साथ काम करते हैं और वो सेट पर होते हैं, तो वो सबके साथ मस्ती करते हैं और शांत रहते हैं. वो माहौल को खुशनुमा बनाए रखते हैं. वो सबसे प्यार से मिलते हैं और सबको गले लगाते हैं.”

सेट पर स्टार्स की लड़ाई हो जाए तो कैसे रहते आदित्य धर?

अश्विन धर ने निर्देशक आदित्य धर की भी खूब तारीफ की और उन्हें "बहुत शांत" इंसान बताया. अभिनेता ने कहा, "आदित्य एक शांत निर्देशक हैं. इतने सारे अभिनेताओं और बड़े सितारों के साथ शूटिंग के दौरान अगर सेट पर कोई झगड़ा भी हो जाए, तो भी वे हमेशा शांत रहते हैं. उनके दिमाग में फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह से बैठी होती है. इसके अलावा, वे एक बहुत अच्छे इंसान हैं."

‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी में कैसा रहा अश्विन धर का एक्सपीरियंस
‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी में अरशद पप्पू का किरदार निभाने वाले अश्विन धर ने बताया कि उन्होंने अपने किरदार की हत्या सहित कई चुनौतीपूर्ण सीन्स पर कैसे काम किया. उन्होंने कहा, “अरशद पप्पू की हत्या वाला पूरा सीन बेहद चैलेंजिंग था और उसे फिल्माने में काफी समय लगा. लोगों ने उस सीन की बहुत सराहना की.”

बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही सारा अर्जुन, गौरव गेरा, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल जैसे कई कलाकार भी हैं. पहले भाग में अक्षय खन्ना ने भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. कई उपलब्धियों के साथ, इस फिल्म ने हाल ही में पूरी ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइज़ को 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में मदद की.  इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है.

 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.