iPhone Fold: भारत में कब लॉन्च होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन! अब तक इतनी डिटेल्स आ चुकी हैं सामने

Apr 15, 2026 - 11:23
 0
iPhone Fold: भारत में कब लॉन्च होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन! अब तक इतनी डिटेल्स आ चुकी हैं सामने

iPhone Fold: टेक दुनिया में इस साल Apple अपने दो बड़े और चर्चित प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है एक नया AI से लैस Siri और दूसरा बहुप्रतीक्षित iPhone Fold. हालांकि AI और फोल्डेबल स्मार्टफोन के मामले में कंपनी अपने टक्कर वाली कंपनियों से थोड़ी पीछे रही है क्योंकि आज लगभग हर स्मार्टफोन ब्रांड AI फीचर्स दे रहा है और फोल्डेबल फोन की शुरुआत Samsung ने 2019 में ही कर दी थी. इसके बावजूद Apple से उम्मीद की जा रही है कि वह इस सेगमेंट में कुछ अलग और प्रीमियम अनुभव लेकर आएगा.

कब आ सकता है iPhone Fold

हर साल की तरह इस बार भी सितंबर में Apple के नए iPhones लॉन्च होने की संभावना है. माना जा रहा है कि iPhone Fold को iPhone 18 Pro सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है. हालांकि इसकी उपलब्धता को लेकर अभी पूरी तरह साफ तस्वीर सामने नहीं आई है. कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि लॉन्च के साथ ही बिक्री शुरू हो सकती है जबकि कुछ में प्रोडक्शन दिक्कतों के चलते देरी की बात कही गई है जिससे इसकी बिक्री 2027 तक खिसक सकती है.

डिजाइन और डिस्प्ले

लीक्स के मुताबिक iPhone Fold का डिजाइन ऐसा होगा जो अनफोल्ड होने पर ज्यादा बेहतर अनुभव देगा. बंद होने पर यह थोड़ा चौड़ा और छोटा दिख सकता है जबकि खोलने पर इसका लुक iPad mini जैसा महसूस हो सकता है. इसमें 5.5 इंच का बाहरी और 7.8 इंच का बड़ा अंदरूनी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है.

डिस्प्ले के लिए कंपनी Samsung के लेटेस्ट M16 OLED पैनल का इस्तेमाल कर सकती है जो ज्यादा पावर एफिशिएंट होंगे. साथ ही, नई हिंज टेक्नोलॉजी स्क्रीन की क्रीज को काफी हद तक कम कर सकती है जिससे स्क्रीन ज्यादा स्मूद दिखेगी.

Face ID की जगह मिलेगा Touch ID?

डिजाइन को स्लिम रखने के लिए Apple इस बार Face ID को छोड़ सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी पावर बटन में ही Touch ID सेंसर दे सकती है. यह बदलाव फोन के पतले डिजाइन के कारण किया जा सकता है क्योंकि Face ID के कॉम्पोनेंट्स को फिट करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

कैमरा सेटअप

कैमरा की बात करें तो iPhone Fold में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है जिसमें 48MP का मेन और 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हो सकता है. इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं दिया जा सकता. इसके अलावा, अंदर की स्क्रीन पर 24MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा और बाहरी स्क्रीन पर पंच-होल कैमरा मिलने की संभावना है जिससे यूजर्स को बेहतर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी अनुभव मिल सके.

परफॉर्मेंस, स्टोरेज और बैटरी

परफॉर्मेंस के लिए iPhone Fold में Apple का अगला जेनरेशन A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है जो 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा. इससे फोन की स्पीड और पावर एफिशिएंसी दोनों बेहतर हो सकती हैं. फोन में 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5,400mAh से 5,800mAh तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो अब तक के iPhones में सबसे बड़ी हो सकती है. साथ ही, इसमें फिजिकल SIM की जगह सिर्फ eSIM सपोर्ट मिलने की संभावना है.

Samsung Galaxy Foldable Smartphone

Samsung अपने अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 8 को जुलाई में लॉन्च कर सकता है. यह टाइमलाइन पिछले मॉडल Samsung Galaxy Z Fold 7 जैसी ही बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन को चीन की एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Samsung Galaxy Z Flip 8 के साथ देखा गया है. माना जा रहा है कि इस बार कंपनी चार्जिंग स्पीड को पहले से बेहतर कर सकती है.

डिस्प्ले और डिजाइन

लीक्स के अनुसार, Galaxy Z Fold 8 में लगभग 8 इंच की बड़ी फोल्डिंग स्क्रीन मिल सकती है जबकि बाहर की तरफ 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है. दोनों स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूथ रहेगा. इसके फोल्डिंग डिस्प्ले में ड्यूल-लेयर UTG (Ultra Thin Glass) का इस्तेमाल किया जा सकता है, साथ ही मजबूती के लिए लेजर-ड्रिल्ड मेटल सपोर्ट प्लेट भी दी जा सकती है.

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के मामले में यह स्मार्टफोन काफी दमदार साबित हो सकता है. इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की संभावना है जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूद बना सकता है. फोटोग्राफी के लिए Galaxy Z Fold 8 में हाई-एंड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है जो 1/1.3-इंच सेंसर के साथ आएगा. इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा.

यह भी पढ़ें:

अब रेस्तरां में Google आपके लिए बुक करेगा टेबल! कमाल का है नया AI फीचर, जानें कैसे करें यूज?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.