Android यूजर्स के लिए बड़ा झटका! इस तारीख के बाद बंद हो जाएगा आपका पसंदीदा ऐप, जानिए क्या है वजह

Apr 15, 2026 - 11:23
 0
Android यूजर्स के लिए बड़ा झटका! इस तारीख के बाद बंद हो जाएगा आपका पसंदीदा ऐप, जानिए क्या है वजह

Microsoft Outlook Lite App: Microsoft ने अपने ईमेल ऐप Outlook Lite को बंद करने का फैसला लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ऐप 26 मई 2026 के बाद सही तरीके से काम नहीं करेगा. हालांकि ऐप खुल तो जाएगा लेकिन इसके फीचर्स काम करना बंद कर देंगे. Outlook Lite को साल 2022 में लॉन्च किया गया था खासतौर पर ऐसे Android यूजर्स के लिए जिनके फोन में कम स्टोरेज होता है या जहां इंटरनेट स्पीड धीमी होती है.

क्यों लिया गया यह फैसला

Tech Crunch के अनुसार, Microsoft पहले ही इस ऐप को बंद करने की तैयारी कर चुका था. कंपनी ने 2025 में ही घोषणा कर दी थी कि Outlook Lite को Google Play Store से हटा दिया जाएगा और अक्टूबर 2025 से इसकी डाउनलोडिंग भी बंद कर दी गई थी. अब कंपनी चाहती है कि सभी यूजर्स मुख्य Outlook Mobile ऐप पर शिफ्ट हो जाएं जहां ज्यादा फीचर्स और बेहतर सपोर्ट मिलता है.

यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा

Neowin की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 25 मई 2026 के बाद Outlook Lite का इस्तेमाल करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. यूजर्स अपने मेलबॉक्स को एक्सेस नहीं कर पाएंगे और ऐप के जरूरी फीचर्स जैसे नेविगेशन और अन्य ऑप्शन काम नहीं करेंगे. इसलिए मौजूदा यूजर्स को जल्द से जल्द नए ऐप पर जाने की सलाह दी जा रही है ताकि उनका काम प्रभावित न हो.

क्या आपका डेटा सुरक्षित रहेगा?

अच्छी बात यह है कि इस बदलाव से यूजर्स का डेटा सुरक्षित रहेगा. ईमेल, कैलेंडर और अटैचमेंट्स डिलीट नहीं होंगे. यूजर्स अपने पुराने अकाउंट से लॉगिन करके नए Outlook Mobile ऐप में आसानी से अपना सारा डेटा वापस पा सकते हैं.

नए ऐप में कैसे करें स्विच

Microsoft ने यूजर्स के लिए ऐप बदलना आसान बना दिया है. Outlook Lite ऐप के अंदर ही Upgrade का ऑप्शन दिया गया है जिस पर क्लिक करने से यूजर सीधे Play Store पर पहुंच जाता है. वहां से Outlook Mobile ऐप डाउनलोड किया जा सकता है. इसके अलावा, यूजर्स खुद भी Play Store में जाकर ऐप सर्च करके इंस्टॉल कर सकते हैं. Outlook Lite का बंद होना उन यूजर्स के लिए बदलाव जरूर लाएगा जो हल्के ऐप पर निर्भर थे. लेकिन नए Outlook ऐप में ज्यादा फीचर्स और बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है जिससे यूजर्स का काम और आसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

समंदर की केबल से एक देश से दूसरे देश जाता है इंटरनेट, कभी सोचा है Internet बनता कैसे है?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.