ग्रीन-पावेल का धमाका, आखिरी 5 ओवर में ठोके 66 रन, LSG के सामने 182 का लक्ष्य

Apr 10, 2026 - 10:48
 0
ग्रीन-पावेल का धमाका, आखिरी 5 ओवर में ठोके 66 रन, LSG के सामने 182 का लक्ष्य

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बना लिए हैं. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है, जहां लखनऊ ने टॉस जीतने के बाद केकेआर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. रोवमैन पावेल और कैमरून ग्रीन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत कोलकाता 181 रनों तक पहुंच पाई.

कोलकाता ने सबसे पहले फिन एलन का विकेट खोया, जिनका कैच बाउंड्री के नजदीक दिग्वेश राठी ने पकड़ा था. राठी का कैच विवादों में घिरा हुआ है, क्योंकि दावा किया जा रहा है कि उनका पैर कैच लेते समय बाउंड्री को छू गया था. एलन ने सिर्फ 9 रन बनाए.

युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने एक बार फिर दमदार खेल दिखाते हुए 33 गेंदों में 45 रन बनाए और उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर 84 रनों की पार्टनरशिप भी की. कप्तान रहाणे ने भी तेजतर्रार अंदाज में 24 गेंदों में 41 रन बनाए.

कैमरून ग्रीन और रोवमैन पावेल ने बचाया

KKR की टीम ने एक समय 13.2 ओवरों में 111 रन बनाकर 4 विकेट खो दी थे. कोलकाता की टीम महज 12 रनों के भीतर 3 विकेट खो चुकी थी. ऐसे में कोलकाता के लिए 150 का स्कोर भी मुश्किल नजर आने लगा था. मगर कैमरून ग्रीन और रोवमैन पावेल ने नाबाद 70 रनों की साझेदारी की. ग्रीन ने 32 रन बनाए और पावेल 39 रन बनाकर नाबाद लौटे.

अंतिम 5 ओवर में जड़े 66 रन

कोलकाता की टीम लगातार विकेट गिरने के कारण संघर्ष कार रही थी. 15 ओवर में केकेआर का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 115 रन था. कैमरून ग्रीन और रोवमैन पावेल ने मिलकर आखिरी 5 ओवरों में 66 रन जोड़ते हुए कोलकाता को 181 के स्कोर तक पहुंचाया. ईडन गार्डन्स पर 200 से बड़े स्कोर भी चेज होते रहे हैं. इसलिए कोलकाता द्वारा बनाए गए 181 रन डिफेंड करने के लिहाज से एक सुरक्षित स्कोर दिखाई नहीं पड़ता है.

यह भी पढ़ें:

आउट नहीं सिक्स था? फिन एलन के विकेट पर बवाल; वीडियो देख आप खुद बताइये क्या नॉटआउट थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.