2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर मायथोलॉजिकल फिल्मों का बवंडर? 'रामायण' ही नहीं, रिलीज होंगी ये 7 मूवीज

Apr 10, 2026 - 10:48
 0
2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर मायथोलॉजिकल फिल्मों का बवंडर? 'रामायण' ही नहीं, रिलीज होंगी ये 7 मूवीज

7 Upcoming Mythological Movies: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. लेकिन ये कोई इकलौती मायथोलॉजिकल फिल्म नहीं है बल्कि कई मूवीज और भी हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज की जाएंगी. 2026-27 तक बॉक्स ऑफिस पर मायथोलॉजिकल फिल्मों का बवंडर देखने के लिए मिलने वाला है.

रामायण पार्ट-1

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' को दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसका बजट 2000 करोड़ है. ये 2026 की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. हाल ही में इसका टीजर जारी किया गया, जिसमें रणबीर कपूर के लुक की लोगों ने खूब तारीफ की. इसमें साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आने वाले हैं. 


जय हनुमान

ऋषभ शेट्टी की मायथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म 'जय हनुमान' को 2027 में रिलीज किया जा सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो पहले इस फिल्म को सितंबर, 2026 में रिलीज की जाने की प्लानिंग थी. 'कांतारा' फेम एक्टर का इस फिल्म से फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया जा चुका है. इसे तेलुगु और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. इसका निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं. 

नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर

इस लिस्ट में साउथ की मायथोलॉजिकल एक्शन एडवेंचर ड्रामा फिल्म भी शामिल है, जिसका टाइटल 'नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर' है. इसकी कहानी विष्णु मंदिरों, पौराणिक रहस्यों और खजाने पर बेस्ड है. इसे हिंदी समेत तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. इसकी रिलीज डेट 2 जुलाई है.

श्री नीम करौली बाबा महाराज

वहीं, इस लिस्ट में एक और फिल्म का नाम शामिल है, जो नीम करौल बाबा के जीवन पर आधारित है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म 23 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होन के लिए तैयार है. इसमें लीड एक्टर के तौर पर मराठी एक्टर सुबोध भावे हैं. 

हुनमान अंश

नीम करौली बाबा पर दो फिल्में बनाई जा रही है. इसमें एक और फिल्म 'हनुमान अंश' है. इसे लेकर बताया जा रहा है कि इसकी कहानी एक किताब पर आधारित है. इसे जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म हिंदी, ब्रज और बुंदेली भाषाओं में रिलीज की जाएगी.

वाल्मीकि रामायण

इसके साथ ही इस लिस्ट में फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' भी शामिल है. इसका डायरेक्शन भावना तलवार र रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी रिलीज डेट 2 अक्टूबर, 2026 बताई जा रही है. इतना ही नहीं, फिल्म की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि 'रामायण' के मूल पाठ पर ज्यादा फोकस करेगी.

चिरंजीवी हनुमान

वहीं, इस लिस्ट में एक और मोस्ट अवेटेड फिल्म 'चिरंजीवी हनुमान' भी शामिल है. ये एक एआई जेनरेटेड फिल्म है. इसमें बजरंगी बली की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है. इसे पहले हनुमान जयंती पर रिलीज होनी थी. अब इसकी आनुमानित रिलीज डेट सितंबर 2026 बताई जा रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.