'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश

Apr 1, 2026 - 18:06
 0
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश

Michael Vaughan Wants Vaibhav Sooryavanshi In Indian Team: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तबाही मचाई है. भारतीय क्रिकेट के इस युवा सनसनी ने एक और धुंआधार पारी खेलते हुए महज 17 गेंद में 52 रन की दमदार पारी खेली है. इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तानी माइकल वॉन ने कहा कि सिर्फ 15 साल के इस खिलाड़ी ने अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल से भी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं हैं. वॉन चाहते हैं कि सीनियर भारतीय पुरुष टीम में वैभव सूर्यवंशी को जल्दी शामिल किया जाए.

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले कुछ महीनों में खूब बनाए रन

वैभव सूर्यवंशी के लिए पिछले 12 महीने शानदार रहे हैं, जिसमें उन्होंने खूब रन बनाए हैं. उन्होंने सिर्फ आईपीएल में ही नहीं, बल्कि अंडर-19 क्रिकेट में भी अपना नाम बनाया है. इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में भी शतक जड़े हैं. वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 80 गेंद में 175 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल थे. उनके इस अकेले पारी के दम पर भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीत मिली थी.

माइकल वॉन ने की वैभव सूर्यवंशी की वकालत

माइकल वॉन ने क्रिकबज के शो पर कहा, ‘वो भारतीय टीम में कब डेब्यू करेगा? मैं देख रहा हूं और शायद हम थोड़ा आगे की सोच रहे हैं. ये सिर्फ आईपीएल की पहली पारी है, लेकिन कुछ महीनों बाद इंग्लैंड का व्हाइट बॉल दौरा है. अगर मैं भारतीय क्रिकेट में होता, तो मैं उसे उस दौरे पर ले जाता. जरूरी नहीं कि वो अभी टीम में खेल रहे खिलाड़ियों की जगह ले, लेकिन उसे भारतीय टीम के माहौल में लाना जरूरी है. उसे टीम के साथ लाओ, अगर एक-दो मैच खेलने का मौका मिले तो शानदार, लेकिन उसे दौरे पर ले जाओ. क्या 15 साल की उम्र में उसे दौरे पर ले जाया जा सकता है?’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उसे भारतीय टीम के साथ थोड़ा अनुभव दिलाता. जरूरी नहीं कि वो सीधे टीम में शामिल हो, लेकिन उसका टीम के साथ रहना अच्छा रहेगा. वो खेलने के लिए काफी अच्छा है, इसमें मुझे कोई शक नहीं है.’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.