काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर विशेष दर्शन, मिलेगा फ्री प्रवेश!

Mar 7, 2026 - 18:47
 0
काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर विशेष दर्शन, मिलेगा फ्री प्रवेश!

Kashi Vishwanath temple: 8 मार्च महिला दिवस के मौके पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं को विशेष दर्शन करने का मौका मिलेगा, क्योंकि मंदिर प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विशेष दर्शन की व्यवस्था की घोषणा की है.

श्री काशी विश्वनाथ विशेष क्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल आदेश में महिला श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के गेट नंबर 4बी से फ्री में एंट्री दी जाएगी. 

Women's Day 2026: हर नारी में बसती हैं ये 3 देवियां, पहचानिए अपना दिव्य रूप

इस व्यवस्था के पीछे का उद्देश्य भगवान विश्वनाथ के पूजनीय मंदिर में दर्शन के लिए आने वाली महिलाओं के लिए सुगम और सुविधाजनक दर्शन सुनिश्चित करना है. इस खास सुविधा के तहत वाराणसी की निवासी हों या देश के अन्य हिस्सों से आने वाली सभी महिलाओं को बिना किसी टिकट या शुल्क मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति होगी.

यह पहल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर उनका सम्मान करने और दिव्य नारी शक्ति के महत्व को मान्यता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है. 

बच्चों वाली माताओं को दी जाएगी प्राथमिकता

महिला दिवस के मौके पर उन महिला को दर्शन के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी गोद में छोटे-से बच्चे हैं.  छोटे बच्चे चाहे वो लड़के हों या लड़कियां के साथ आने वाली माताओं को प्राथमिकता के आधार पर एंट्री दी जाएगी. 

स्थानीय ट्रेनों का समय फिलहाल वही रहेगा

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थानीय निवासियों के लिए आरक्षित दर्शन का समय पहले की तरह ही रहने वाला है. सुबह 4 बजे से 5 बजे और शाम 4 बजे से 5 बजे तक का समय केवल स्थानीय लोगों के लिए तय किया गया है. जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

इन समयों के दौरान स्थानीय लोगों के लिए जो खास दर्शन व्यवस्था पहले से लागू है, वही रहने वाली है. 

इंटरनेशनल वुमन डे के मौके पर इन आरक्षित समयों के साथ महिला श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था की गई है. महिलाएं गेट नंबर 4-बी से प्रवेश पाकर आसानी से दर्शन कर सकेंगी.

यह आदेश मंदिर प्रशासन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण द्वारा 6 मार्च, 2026 को जारी किया गया है.

मंदिर प्रशासन ने दी शुभकामनाएं

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने घोषणा जारी करने के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि भगवान विश्वनाथ का आशीर्वाद और दिव्य नारी शक्ति की कृपा मानवता पर बनी रहे. 

न्यूमरोलॉजी के अनुसार, इन तारीखों में जन्मी महिलाएं शादी के बाद पति के घर लाती हैं धन और तरक्की!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.