Aligarh News: अलीगढ़ में व्यापारी को बंधक बनाकर लूट, 24 घंटे के भीतर पकड़े गए 5 आरोपी, एक फरार

Mar 6, 2026 - 12:19
 0
Aligarh News: अलीगढ़ में व्यापारी को बंधक बनाकर लूट, 24 घंटे के भीतर पकड़े गए 5 आरोपी, एक फरार

अलीगढ़ पुलिस ने व्यापारी के घर में हुई लूट का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया, पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के रुपये-पैसे भी बरामद कर लिए हैं. बताया गया बदमाश घर में होली की शुभकामनाएं देने के बहाने घर में दाखिल हुए थे और बंधक बनाकर लूट  की थी. एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है.

दरअसल, पूरा मामला अलीगढ़ के थाना देहली गेट के घुडिया बाग चौकी क्षेत्र का है. अंतर्गत बुधवार को स्क्रैप कारोबारी के घर में घुसकर बुजुर्ग व्यापारी दंपती को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

लूट के गहने और रुपये बरामद

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक जोड़ी सोने के आभूषण और नकदी के साथ मोबाइल समेत दो अवैध तमंचे बरामद किए हैं. जबकि घटना का मास्टरमाइंड निजामुद्दीन पुलिस की गिरफ्त से दूर है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है. बदमाशों के खिलाफ थाने पर एनडीपीएस एक्ट समेत लूट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है.

होली के दिन आरोपियों ने की थी लूट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज जादौन के मुताबिक, बुधवार को दिन के करीब 1:00 बजे थाना देहली गेट क्षेत्र में एक व्यापारी के यहां लूट की घटना हुई थी. जहां सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस के तीन टीमों का गठन किया गया था. पुलिस टीमों के द्वारा 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. 

दो बदमाश करते थे स्क्रैप का कारोबार

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम आरिफ, नदीम, भूरा,हाशिम और पप्पू है. भूरा और निजामुद्दीन व्यापारी के घर आते थे. जो कि स्क्रैप का काम करते थे. जो व्यापारी के घर स्क्रैप का काम करने के चलते उनके घर की हर बात से वाकिफ था. आरोपियों ने होली के त्योहार पर अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे और शरीर पर होली का रंग लगाते हुए होली मिलने के बहाने व्यापारी विनोद गुप्ता के घर में घुस गए. उन्होंने व्यापारी विनोद गुप्ता और उनकी पत्नी सुमन गुप्ता बंधक बनाकर लूट की घटना की थी. 

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि इस दौरान व्यापारी की पत्नी सुमन गुप्ता ने लूट का विरोध करते हुए बदमाशों के साथ संघर्ष किया था. सुमन गुप्ता ने तिजोरी की चाबी छुपा ली. जिसके बाद बदमाश सोने के कंगन लूट कर अपने साथ ले गए. इस दौरान सुमन गुप्ता ने एक बदमाश के हाथ में काट लिया और वह घायल हो गया था. जो अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी.

सोने के कंगन और नकदी बरामद

एसएसपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटे के सोने के कंगन और 7500 रुपये नकदी के साथ मोबाइल फोन और दो अवैध तमंचे भी बरामद किए गए हैं. जबकि गिरफ्तार किए गए पांचो आरोपी समेत फरार अभियुक्त द्वारा पहली बार ही लूट की घटना को अंजाम दिया है. 

आरोपियों पर पूर्व में दर्ज है मामले

उन्होंने बताया कि आरोपियों में एक आरोपी बुलंदशहर व दूसरा आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद समेत अन्य आरोपी अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं. वही इनका आपराधिक इतिहास है. आरोपी आरिफ के विरुद्ध मथुरा जिला समेत अलीगढ़ के थाना जवा में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है. 

एसएसपी ने की पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा

एसएसपी नीरज सिंह जादौन ने लूट की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीमों को 25000 रुपए इनाम दिए जाने की घोषणा की है.लूट की घटना के मास्टरमाइंड भूरा और निजामुद्दीन है. वही फरार आरोपी निजामुद्दीन की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा शीघ्र की जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.