टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में ये 2 टीमें तय, जानिए भारत को कैसे मिलेगा अंतिम चार का टिकट?

Feb 27, 2026 - 11:21
 0
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में ये 2 टीमें तय, जानिए भारत को कैसे मिलेगा अंतिम चार का टिकट?

Indian Team Needs To Win Against West Indies: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस अब रोमांचक हो चली है. भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि इंग्लैंड पहले ही अंतिम चार का टिकट हासिल कर चुकी है. सेमीफाइनल की दो सीटें भर चुकी हैं, जबकि 2 सीटें अभी खाली हैं. जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराने के बावजूद टीम इंडिया की राह आसान नजर नहीं आ रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम को सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज से रविवार यानी 1 मार्च को भिड़ना है.

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ करनी होगी जीत दर्ज

भारतीय टीम को अगर अंतिम चार में अपनी जगह बनानी है, तो हर हाल में कैरेबियाई टीम के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले मैच में भारत और वेस्टइंडीज में से जो भी जीत दर्ज करेगा, वो सीधा सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगा, जबकि ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड ने लगातार दो जीत दर्ज करके सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है.

न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ करनी होगी जीत हासिल

न्यूजीलैंड ने 2 मैचों में से एक में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ टीम का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था. न्यूजीलैंड को सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मैच में 27 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ना है. न्यूजीलैंड अगर इंग्लैंड को हराने में सफल रहती है, तो टीम को आसानी से अंतिम चार का टिकट मिल जाएगा. हालांकि, अगर इंग्लैंड से न्यूजीलैंड हार जाती है, तो टीम के लिए चीजें खराब हो सकती हैं. न्यूजीलैंड के साथ अच्छी बात ये है कि अभी कीवी टीम का नेट रन रेट (+3.050) काफी अच्छा है.

श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान को करनी होगी दुआ

दो मैचों के बाद पाकिस्तान के पास अभी सिर्फ एक प्वाइंट है. पाकिस्तान को 28 फरवरी को सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ना है. पाकिस्तान अगर श्रीलंका को हरा देता है, तो टीम के कुल तीन प्वाइंट हो जाएंगे. हालांकि, पाकिस्तान को ये भी दुआ करनी होगी कि इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हराने में सफल रहे. श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान जीत दर्ज करने में सफल रहता है और न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को हार झेलनी पड़ती है, तो इस स्थिति में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.