Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ को चढ़ेगा गुलाल, होगी रंगोत्सव की शुरुआत

Feb 26, 2026 - 10:58
 0
Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ को चढ़ेगा गुलाल, होगी रंगोत्सव की शुरुआत

Rangbhari Ekadashi 2026 in Kashi Vishwanath: सात वार और नौ त्योहारों का शहर काशी विश्व प्रसिद्ध है. यहां स्थिति बाबा विश्वनाथ के मंदिर दर्शन के लिए दुनियाभर से श्रद्धालु आते हैं. 27 फरवरी 2026 को रंगभरी एकादशी (आमलकी एकादशी) पर काशी में रंगोत्सव की शुरुआत हो जाएगी. परंपरा के अनुसार काशी विश्वनाथ में रंगभरी एकादशी पर अबीर-गुलाल चढ़ाया जाएगा.

बाबा विश्वनाथ को चढ़ेगा गुलाल

होली रंगों का त्योहार है. इसे हिंदू धर्म में सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. बात जब होली उत्सव की आती है तो काशी नगरी की होली और भी खास हो जाती है. क्योंकि यहां रंगोत्सव की शुरुआत रंगभरी एकादशी से ही हो जाती है. काशीवासी रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ को अबीर-गुलाल अर्पित करते हैं और होली खेलने की अनुमति मांगते हैं. रंगभरी एकादशी पर काशी विश्वनाथ को गुलाल अर्पित करने की परंपरा लगभग 360 साल पुरानी मानी जाती है. परंपरा की शुरुआत विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत कुलपति तिवारी के परिवार द्वारा की गई थी.

27 फरवरी 2026 को रंगभरी एकादशी

ज्योतिषार्य और भविष्यवक्ता अनीष व्यास के अनुसार, शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को रंगभरी एकादशी रहेगी, जिसे आमलकी एकादशी भी कहते हैं. फाल्गुन शुक्ल पक्ष इस एकादशी पर हरिश्चंद्र घाट पर मसाने की होली भी खेली जाती है, जिसमें नागा साधु और किन्नर समुदाय शामिल होते हैं. पौराणिक मान्यता है कि, रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ मां गौरा का गौना कराने के लिए ससुराल आते हैं.

शिव-गौरा के गौना की अनूठी परंपरा

रंगभरी एकादशी पर शिव-गौरा के गौना की परंपरा भी है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर विवाह के बाद रंगभरी एकादशी के दिन माता पार्वती का ‘गौना’ कराने शिव अपने ससुराल जाते हैं. रंगभरी एकादशी पर काशी विश्वनाथ मंदिर समेत तिलभांडेश्वर और गौरी केदारेश्वर मंदिर में शृंगार होता है और पालकी यात्रा निकाली जाती है. इन्हीं कारणों से रंगभरी एकादशी के पर्व को रंगोत्सव, शिव-शक्ति के मिलन और गृहस्थ जीवन की मंगल कामना का प्रतीक माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर करें पीले चंदन, तुलसी और शंख का उपाय, चमकेगा भाग्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.