Danny Denzongpa Birthday: 1,500 लेकर मुंबई आए थे सिंगर बनने, तकदीर ने बना दिया बॉलीवुड का सबसे खतरनाक विलेन
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिनकी जिंदगी की राहें उन्होंने कभी सोची नहीं होती. ऐसा ही हुआ डैनी डेन्जोंगपा के साथ. सिक्किम के गंगटोक से आने वाले डैनी 1,500 रुपए लेकर मुंबई आए थे, सिर्फ एक सपना लेकर कि उन्हें गजल सिंगर बनना है. लेकिन किस्मत ने उन्हें कुछ और ही बना दिया. आज डैनी बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन में से एक माने जाते हैं.
गार्ड की नौकरी हुई थी ऑफर
25 फरवरी 1948 को गंगटोक में जन्मे डैनी का असली नाम शेरिंग फिनसो था. बचपन से ही उन्हें संगीत और कला में रुचि थी. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग सीखने के लिए एफटीआईआई में एडमिशन ले लिया. कोर्स पूरा करने के बाद डैनी ने मुंबई में कदम रखा, हालांकि शुरुआती दिन आसान नहीं थे. उनके पास केवल 1,500 रुपए थे. वे गजल गाकर नाम कमाना चाहते थे, लेकिन बॉलीवुड ने उन्हें विलेन का रोल दिया. फिल्मों में कदम रखते ही उन्हें स्टूडियो और डायरेक्टर के घरों के चक्कर काटने पड़े. एक बार डायरेक्टर मोहन कुमार के बंगले पर गए, तो उन्हें गार्ड की नौकरी ऑफर की गई. यह देखकर डैनी का मन टूट गया. लेकिन उन्होंने ठान लिया कि एक दिन उसी बंगले के पास उनका भी बंगला होगा और ऐसा हुआ भी.
शोले में मिला था गब्बर का किरदार
डैनी ने अपने करियर की शुरुआत 1971 में आई फिल्म 'मेरे अपने' से की, जिसमें उन्होंने पॉजिटिव किरदार निभाया. लेकिन असली पहचान उन्हें 1973 में आई फिल्म 'धुंध' में नेगेटिव रोल से मिली. उनके विलेन वाले किरदार इतने डरावने और दमदार थे कि दर्शक उन्हें देखकर दहशत में आ जाते थे. इसके बाद उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया, जिनमें 'कांचा चीना', 'बख्तावर', और 'खुदा बख्श' शामिल हैं. डैनी को 1975 में आई सुपरहिट फिल्म 'शोले' में गब्बर सिंह का रोल ऑफर हुआ, लेकिन उन्होंने इसे डेट्स की कमी के कारण मना कर दिया.
2003 में मिला पद्मश्री
बॉलीवुड के अलावा डैनी ने नेपाली, तमिल, तेलुगु और हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया. 2003 में वे हॉलीवुड फिल्म 'सेवन ईयर्स इन तिब्बत' में ब्रैड पिट के साथ नजर आए और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. डैनी डेन्जोंगपा की मेहनत और टैलेंट को भारत सरकार ने 2003 में पद्मश्री से नवाजा गया. निजी जीवन की बात करें तो डैनी ने 1990 में सिक्किम की राजकुमारी गावा डेन्जोंगपा से शादी की.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







