'काफी वाहियात शॉट...', तिलक वर्मा पर भड़के भारत के पूर्व खिलाड़ी, प्लेइंग 11 पर उठाए सवाल

Feb 24, 2026 - 11:21
 0
'काफी वाहियात शॉट...', तिलक वर्मा पर भड़के भारत के पूर्व खिलाड़ी, प्लेइंग 11 पर उठाए सवाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा ने अभी तक अपनी बल्लेबाजी से निराश किया है. उनकी अभी तक सबसे बड़ी पारी 31 रनों की आई है, जो नीदरलैंड के खिलाफ थी. सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए, जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हो रही है. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने उनकी आलोचना की है और उनके प्लेइंग 11 में होने पर भी सवाल उठाए हैं.

तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चोटिल हो गए थे, उनकी सर्जरी हुई और उन्होंने वापसी की. इंजरी से पहले तिलक अच्छी फॉर्म में थे, उन्होंने एशिया कप में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के जारी संस्करण में उनका बल्ला खामोश है. उन्होंने 5 मैचों में 107 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 118.88 का है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट होने के बाद तो हर कोई तिलक की आलोचना कर रहा है. वह आगे बढ़कर शॉट मारने गए, जिस पर गेंद बल्ले को छूकर विकेटकीपर के हाथों में गई. इसके बाद पूर्व खिलाड़ी कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने भी उनको लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी.

तिलक वर्मा के प्लेइंग 11 में होने पर उठाए सवाल

अपने यूट्यूब चैनल पर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने कहा, 'संजू सैमसन अगर प्लेइंग 11 में आए तो तिलक वर्मा की कोई जगह नहीं बनती. तिलक की वापसी को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं. संभावना भी है कि जिस तरह उन्होंने आज शॉट खेला है, उसके बाद उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया जाए. ये शॉट काफी वाहियात था. इस तरह के शॉट के बाद तो वह क्रीज पर रहना डिजर्व नहीं करते थे.'

भारत की सेमीफाइनल राह मुश्किल

ग्रुप स्टेज में भी भारत की बल्लेबाजी कमजोर नजर आ रही थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में तो टीम ढह गई. 188 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 111 रनों पर सिमट गई. 76 रनों से मिली इस बड़ी हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है.

अब भारत को अपने अगले दोनों मैच जीतने हैं. इसके बाद भी चाहिए कि दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा दे. इससे वेस्टइंडीज 2 अंक पर रहेगा और भारत के 4 अंक हो जाएंगे. अगर वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया तो फिर भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल होगा.

भारत का अगला मैच कब?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत का अगला मैच गुरुवार, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ है. ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.