ऐप्पल लाने वाली है अपना सबसे सस्ता लैपटॉप, मिलेंगे धांसू फीचर और मजेदार कलर, जानें कब होगा लॉन्च

Feb 23, 2026 - 11:25
 0
ऐप्पल लाने वाली है अपना सबसे सस्ता लैपटॉप, मिलेंगे धांसू फीचर और मजेदार कलर, जानें कब होगा लॉन्च

Apple के अब तक के सबसे लैपटॉप का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. ऐसे कयास हैं कि कंपनी अपनी किफायती मैकबुक को 4 मार्च को लॉन्च कर देगी. यह ऐप्पल की अब तक की सबसे खास मैकबुक होने वाली है क्योंकि उसके पोर्टफोलियो में अभी तक ऐसा कोई प्रोडक्ट नहीं है. इसकी लॉन्चिंग में अभी थोड़ा समय बाकी है, लेकिन इसके लगभग सभी फीचर्स लीक हो गए हैं. हम आपको लॉन्चिंग से पहले ही बताने जा रहे हैं कि इस मैकबुक में क्या-क्या मिलेगा.

डिजाइन

नई मैकबुक का डिजाइन MacBook Air जैसा हो सकता है. यह एल्युमिनियम चेसिस के साथ येलो, सिल्वर, ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकती है. इसमें 12.9 इंच का डिस्प्ले मिलेगा. इसका वजन कम होगा और यह स्लिम फॉर्म फैक्टर के साथ लॉन्च होगी. इसमें आईपैड वाली डिस्प्ले टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है. 

प्रोसेसर

ऐप्पल इस मैकबुक में M-सीरीज चिपसेट देने की बजाय A-series चिप को यूज करेगी. इसमें A18 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो सबसे पहले iPhone 16 Pro के साथ आया था. यानी यह लैपटॉप आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ आएगा. यह प्रोसेसर वेब ब्राउजिंग, डॉक्यूमेंट क्रिएशन, वीडियो स्ट्रीमिंग और लाइट फोटो और वीडियो एडिटिंग को आसानी से हैंडल कर लेगा. मैकबुक के प्रोसेसर को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है. अगर पोर्ट्स की बात करें तो यह थंडरबोल्ड स्पीड को सपोर्ट नहीं करेगी. इससे डिस्प्ले कनेक्टिविटी लिमिट होगी और यह केवल एक सिंगल एक्सटर्नल डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आएगी.

कितनी रह सकती है कीमत?

ऐप्पल इस मैकबुक के साथ विंडोज लैपटॉप को टक्कर देना चाहती है तो उस पर कीमत कम रखने का दबाव है. साथ ही इसे लगभग 90,000 रुपये वाली मैकबुक एयर से नीचे प्लेस किया जाएगा तो ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस कीमत लगभग विंडोज लैपटॉप के बराबर ही रह सकती है. कयास है कि इसे भारत में 50,000-60,000 रुपये की कीमत पर उतारा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

नए और ब्राइट कलर ऑप्शन में आएंगे iPhone 18 Pro मॉडल्स, Cosmic Orange कलर हिट होने के बाद ऐप्पल का बड़ा फैसला

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.