Kritika-Gaurav Wedding: कब है कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी? यहां जानें- वेडिंग डेट, वेन्यू से लेकर रिसेप्शन तक की डिटेल्स

Feb 20, 2026 - 10:52
 0
Kritika-Gaurav Wedding: कब है कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी? यहां जानें- वेडिंग डेट, वेन्यू से लेकर रिसेप्शन तक की डिटेल्स

कृतिका कामरा और गौरव कपूर मार्च में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वहीं कपल की शादी की की तारीख और बाकी के फंक्शनंस के बारे में जानने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. फाइनली इस जोड़ी की वेडिंग डेट सामने आ गई है. जानते हैं कृतिका और गौरव कब और कहां शादी के बंधन में बंधने वाले हैं?

कब  और कहां है गौरव और कृतिका की शादी?
बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक कृतिका और गौरव के करीबी एक सूत्र ने बताया कि ये जोड़ा 11 मार्च को मुंबई में गौरव के घर पर एक इंटीमेट फंक्शन में रजिस्टर्ड मैरिज करेगा. यह एक इंटीमेट फंक्शन होगा, जिसमें केवल उनके करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे. इसके बाद अगले दिन, 12 मार्च को एक ग्रैंड फंक्शन होगा, जिसमें कपल के क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जगत के करीबी दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद है. जैसे-जैसे शादी का दिन नजदीक आ रहा है, कृतिका और गौरव अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को निपटा रहे हैं ताकि वे पूरी तरह से तैयारियों पर फोकस कर सकें.

रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे बताया, “12 मार्च को, कृतिका और गौरव एक थॉटफुल फंक्शन होस्ट करेंगे जो उनकी पर्सनैलिटी को दर्शाता है  एलीगेंट, अंडरस्टेट्ड और टाइमलेस. शाम को एक इंटीमेट गैदरिंग होगी जो एक ग्रैंड बॉलीवुड स्टाइल जश्न होगा जिसमें उनके परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट और फिल्म जगत के कलिग्स शामिल होंगे.

पिछले साल दिसंबर में कृतिका-गौरव ने रिश्ता किया था ऑफिशियल
कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने पिछले साल दिसंबर में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था. एक्ट्रेस ने गौरव के साथ एक प्यारी सी ब्रेकफास्ट डेट की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिससे सोशल मीडिया पर महीनों से चल रही अटकलों की पुष्टि हो गई. कैप्शन में कृतिका ने लिखा, "ब्रेकफास्ट विद...", जो गौरव कपूर के फेमस शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' की ओर एक इशारा था. भारत के सबसे बड़े खेल सितारों के साथ इंटीमेट बातचीत के लिए मशहूर इस लंबे फॉर्मेट के शो ने गौरव को क्रिकेट जगत के सबसे जाने-माने नामों में से एक बना दिया है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kritika Kamra (@kkamra)

गौरव हैं तलाकशुदा
गौरव कपूर पहले अभिनेत्री किरत भट्टल से शादीशुदा थे, बॉलीवुड शादीज़ की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात 2012 में हुई थी, कुछ साल डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2014 में शादी कर ली थी. हालांकि, दोनों 2021 में अलग हो गए थे. उनके अलग होने की वजह सामने नहीं आ पाई है.

कृतिका कामरा वर्क फ्रंट
टेलीविजन से अपना करियर शुरू करने वाली कृतिका कामरा ने तांडव और कौन बनेगी शिखरवती जैसी ओटीटी सीरीज में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है. वह हश हश, बंबई मेरी जान, ग्यारह ग्यारह, सारे जहां से अच्छा जैसी सीरीज का भी हिस्सा रही हैं. वह 2018 की फिल्म 'मित्रों' और 2023 की फिल्म 'भीड़' का भी हिस्सा रही हैं.

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.