'सपनों की दुनिया में रहते हैं राहुल गांधी, PM मोदी को छूकर देखें...', नवजोत कौर का कांग्रेस पर हमला
कांग्रेस से अलग होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू लगातार कांग्रेस पर ही हमलावर है. हाल के बयान में उन्होंने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि गांधी परिवार में होना शायद यह उन्हें उपहार में मिला है. उन्होंने निचले स्तर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत नहीं की है.
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जमीनी हकीकत को समझना बहुत जरूरी है. जमीनी हकीकत जानना हर किसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है... आपको जमीनी हकीकत से वाकिफ रहना होगा. आप सपनों की दुनिया में नहीं जी सकते... जहां आपको कुछ भी पता नहीं होता और लोगों का एक समूह इकट्ठा होकर आपको जो भी बोल दे आप मान लो." उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें किसी ने भी नवजोत परिवार के बारे में जो बताया उन्होंने वो मान लिया है.
हमारी नहीं सुनी गई सिर्फ इसलिए कि हम ईमानदार हैं- नवजोत कौर
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमारी नहीं सुनी गई सिर्फ इसलिए कि हम ईमानदार हैं... उन्हें लगता है कि हम (नवजोत परिवार) किसी की नहीं सुनते... लेकिन हम आपकी भ्रष्टाचार की हर बात सुनते हैं... हम सबकी बात सुनते हैं, लेकिन आप हमारे पास सिर्फ टेंडर देने और फाइलें पास करवाने के लिए आते हैं... हम ये सब कैसे कर सकते हैं? हम जीवन भर ईमानदार रहे हैं. हमने ईमानदारी और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करते हुए पंजाब की जनता, भारत की जनता का विश्वास जीता है."
#WATCH | Coimbatore, Tamil Nadu: On Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, Former Congress leader Navjot Kaur Sidhu says, "Probably it's been gifted to him. He has not worked his way through the lower steps to actually be on the lower ground. I think it's very important to… pic.twitter.com/rDS3DYtRvM
— ANI (@ANI) February 16, 2026
PM मोदी पर क्या कोई उंगली उठा सकता है- नवजोत कौर
उन्होंने आगे कहा, "एक स्थानीय निकाय मंत्री ऐसे भी थे जो अपने कार्यकाल के दौरान दिवालिया हो गए, क्योंकि डेढ़ लाख रुपये के वेतन पर घर चलाना आसान नहीं होता, इसलिए अच्छे लोगों की भी जरूरत होती है." उन्होंने एएनआई को दिए बयान में कहा कि कोई प्रधानमंत्री मोदी पर उंगली नहीं उठा सकते हैं. उन्हें छूकर देखिए. क्या उनके पास एक पैसा भी है? क्या उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज है? उन्हें छूकर देखिए. उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है.
UP में लोग हर समय योगी-योगी करते हैं- नवजोत कौर
उन्होंने कहा कि राजनीति में आस-पास के लोग जो चाहें कर सकते हैं... क्योंकि ऐसे राजनीति में आप टिक नहीं सकते, लेकिन आपको अपने आस-पास के सभी लोगों की जरूरत होती है. उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा, "यूपी के गरीब तबके को देखो तो यही बात लागू होती है, वहां के लोग हर समय योगी योगी का नाम जप रहे हैं... क्यों? क्योंकि उन्हें कुछ न कुछ मिल रहा है. वैसे ही आप किसी को भी अपने लिए कुछ कहने के लिए मजबूर नहीं कर सकते...आपको भी कुछ करना पड़ेगा."
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







