Ramadan Dates 2026: सऊदी अरब में 17 फरवरी को चांद देखने की अपील, जानें भारत में कब शुरू होगा रमजान

Feb 17, 2026 - 10:58
 0
Ramadan Dates 2026: सऊदी अरब में 17 फरवरी को चांद देखने की अपील, जानें भारत में कब शुरू होगा रमजान

Ramadan Dates 2026: माह-ए-रमजान इस्लाम का सबसे पवित्र महीना है. सऊदी अरब हो पाकिस्तान हो, भारत हो या फिर अन्य मुस्लिम देश नया चांद नजर आने पर ही रमजान की शुरुआत होती है. इसलिए रमजान में रोजा की शुरुआत करने से पहले चांद का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है. चांद दिखने की अगली सुबह से ही रोजा रखने की शुरुआत हो जाती है.

सऊदी अरब का नया चांद क्यों खास

सऊदी अरब में चांद नजर आने के एक दिन बाद भारत में रमजान की शुरुआत होती है. कई बार जब भारत में चांद दिखाई नहीं देता, तो सऊदी अरब के एक दिन बाद से रोजा रखने की शुरुआत हो जाती है. इसलिए हर मुसलमान की नजर सऊदी अरब के चांद की तारीख पर रहती है.

सऊदी में 17 को देखा जाएगा चांद (Ramadan 2026 Moon Sighting In Saudi Arabia)

सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में मुसलमानों से 17 फरवरी 2026 की शाम नया चांद देखने की अपील की है. मुसलमान शाम की नमाज के बाद आसमान में नया चांद देखेंगे. यदि इस दिन चांद नजर आ जाता है तो मुसलमान 18 फरवरी को पहला रोजा रखेंगे. वहीं भारत में पहला रोजा 19 फरवरी को रखा जा सकता है.

भारतीय मुसलमान कब देखें नया चांद

भारत में बहुत अधिक संभावना है कि, रहमान महीने का पहला रोजा 19 फरवरी 2026 को रखा जा सकता है और 18 फरवरी को चांद देखा जाएगा. लेकिन 18 फरवरी को चांद नजर नहीं आता तो पहला रोजा भारत में 20 फरवरी को रखा जाएगा. हालांकि अंतिम फैसला स्थानीय चांद दिखने पर ही होता है.

हर साल बदल जाती है रमजान की तारीख

इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है. इसलिए हर साल रमजान की तारीख लगभग 10-11 दिन पहले आ जाती है. इस वर्ष भी रमजान महीने की शुरुआत 10-11 दिन पहले हो रही है. 2025 में रमजान की शुरुआत 1 मार्च से हुई थी.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: माह-ए-रमजान में चांद रात कब है? 19 या 20 फरवरी किस दिन रखा जाएगा पहला रोजा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.a

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.