Panchang 17 February 2026: 17 फरवरी भौमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण और पंचक भी, देखें शुभ मुहूर्त और पूरा पंचांग

Feb 17, 2026 - 10:58
 0
Panchang 17 February 2026: 17 फरवरी भौमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण और पंचक भी, देखें शुभ मुहूर्त और पूरा पंचांग

Hindi Panchang 17 फरवरी 2026: आज 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस्या, सूर्य ग्रहण और अग्नि पंचक भी लग रहे हैं. मंगलवार होने से इस दिन भौमवती अमावस्या होगी. पितरों की पूजा और मांगलिक दोष से मुक्ति पाने के लिए ये दिन सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.

साल का पहला सूर्य ग्रहण इस दिन कुंभ राशि में लग रहा है लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा. साथ ही आज से पंचक शुरू हो रहे हैं ऐसे में अगले 5 दिन तक कोई भी मांगलिक कार्य, नई चीजों की खरीदारी, नया काम शुरू न करें. 

सूर्य ग्रहण का समय - दोपहर 3.36 से शाम 7.57 तक रहेगा (भारतीय समयानुसार)

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण 

अंटार्कटिका महाद्वीप और दक्षिणी महासागर के आसपास के दूरस्थ क्षेत्रों में दिखेगा. वहीं, आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका , दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अटलांटिक महासागर, दक्षिणी प्रशांत महासागर तथा अंटार्कटिका के अन्य भागों में दिखेगा.

17 फरवरी का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 17 February 2026)

तिथि

अमावस्या (16 फरवरी 2026, शाम 5.24 - 17 फरवरी 2026, शाम 5.30)

वार मंगलवार
नक्षत्र धनिष्ठा
योग परिघ
सूर्योदय सुबह 7.00
सूर्यास्त
सुबह 6.10
चंद्रोदय
नहीं
चंद्रोस्त
शाम 6.10
चंद्र राशि
कुंभ

चौघड़िया मुहूर्त

सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 9.47 - दोपहर 2.00
शाम का चौघड़िया
शुभ रात 7.48 - रात 9.44

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 3.24 - शाम 4.48
यमगण्ड काल सुबह 9.47 - सुबह 11.11
गुलिक काल
दोपहर 12.35 - दोपहर 2.00
आडल योग रात 9.16 - सुबह 6.47, 18 फरवरी 
भद्रा काल सुबह 9.05 से शुरू 

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 17 February 2026)

सूर्य कुंभ
चंद्रमा मकर
मंगल मकर
बुध कुंभ
गुरु मिथुन
शुक्र कुंभ
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ

मेष राशि आपको धनलाभ हो सकता है. आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी.

कौन सी राशियां संभलकर रहें

मिथुन राशि जो लोग विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं उन लोगों को नुकसान हो सकता है.

FAQs: 17 फरवरी 2026

Q.कौन सा उपाय करें ?

अमावस्या के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर विशेष रूप से दीया जलाएं और घर के किसी कोने में अंधेरा न छोड़ें. पीपल में जल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. 

Q.कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?

इस दिन परिघ योग बन रहा है.

Surya Grahan 2026 Effects: गर्भवती सूर्य ग्रहण में सिलाई, सब्जी काटने समेत 5 गलती करने की भूल न करें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.