T-20 World Cup 2026: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 से बाहर? टीम इंडिया के साथ यूएसए की चमकेगी किस्मत

Feb 16, 2026 - 12:20
 0
T-20 World Cup 2026: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 से बाहर? टीम इंडिया के साथ यूएसए की चमकेगी किस्मत

Pakistan May Be Out Of The Super 8s Of The T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच बीती रात यानी 15 फरवरी को हुआ, जिसमें पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने 175 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में, पाकिस्तान की पूरी टीम महज 114 रनों पर सिमट गई. इस हार ने न केवल पाकिस्तान का गौरव तोड़ा है, बल्कि उनके सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

पाकिस्तान का प्वाइंट्स टेबल पर बुरा हाल

टीम इंडिया से मिली हार के साथ ही पाकिस्तान ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर चला गया है. अब सुपर-8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान के पास केवल एक ही रास्ता बचा है, उन्हें बुधवार यानी 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाला अपना आखिरी मैच को हर हाल में जीतना होगा. यदि वे नामीबिया को हरा देते हैं, तो 6 अंकों के साथ वे सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे.

अगर पाकिस्तान हारा, तो यूएसए की चमकेगी किस्मत

अगर नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान अपना आखिरी मैच हार जाता है, तो वे सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. ऐसी स्थिति में यूएसए के लिए सुपर 8 के रास्ते खुल सकते हैं. हालांकि, अमेरिका का क्वालीफिकेशन भारत और नीदरलैंड्स के मैच पर भी निर्भर करेगा. अगर नीदरलैंड्स भारत को हरा देता है, तो फैसला नेट रन रेट (NRR) के आधार पर होगा, जो कि काफी मुश्किल नजर आ रहा है. टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड जैसी कमजोर टीम का हरा पाना बेहद मुश्किल होगा.

टीम इंडिया सुपर 8 में पहुंची

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को मिली शानदार के बाद ग्रुप-ए में टॉप पर बनी हुई है. भारतीय टीम का अगला मुकाबला बुधवार यानी 8 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा. इस मैच में जीत भारत की स्थिति को और मजबूत करेगी, जबकि हार की स्थिति में ग्रुप का समीकरण काफी पेचीदा हो सकता है. हालांकि, अभी टीम इंडिया अपने ग्रुप से सुपर 8 में जाने वाली पहली टीम है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.