Border 2 BO Day 24: 'ओ रोमियो' के आगे भी खूब तेवर दिखा रही ‘बॉर्डर 2’, चौथे संडे भी करोड़ों में की कमाई

Feb 16, 2026 - 12:20
 0
Border 2 BO Day 24: 'ओ रोमियो' के आगे भी खूब तेवर दिखा रही ‘बॉर्डर 2’, चौथे संडे भी करोड़ों में की कमाई

 सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. वहीं अब शाहिद कपूर की नई रिलीज ‘ओ रोमियो’ से मुकाबला करने के बावजूद इस फिल्म ने चौथे वीकेंड पर भई धमाल मचा दिया. यहां तक कि संडे को भारत और पाकिस्तान के मैच भी ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार को कम नहीं कर पाया. चलिए यहां जानते हैं अनुराग सिंह निर्देशित फिल्म ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे संडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘बॉर्डर 2’ ने 24वें दिन कितनी की कमाई
‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हुई थी तब से ये फिल्म दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इस दौरान मर्दानी 3 भी आई लेकिन ‘बॉर्डर 2’ का सिंहासन नहीं हिला पाई. वहीं अब शाहिद कपूर की ओ रोमियो भी ‘बॉर्डर 2’ को हिला नही पा रही है. इसी के साथ सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा की कमाई जारी है और इसके कुल कलेक्शन में हर दिन इजाफा होता जा रहा है. यहां तक की चौथे वीकेंड पर भी इस फिल्म ने खूब नोट छापे हैं.

इसी के साथ फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 70.15 करोड़ और तीसरे वीक में 23.35 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद ‘बॉर्डर 2’ ने 22वें दिन 80 लाख कमाए थे. लेकिन फिर 24वें दिन फिलम ने 137.50 फीसदी की तेजी दिखाई और 1.9 करोड़ कमा लिए.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे संडे को 1.5 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ की 24 दिनों की कुल कमाई अब 322 करोड़ रुपये हो गई है.

‘बॉर्डर 2’ के बारे में
‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. ये फिल्म 1997 बॉर्डर की सीक्वल है और इसमें सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म गणतंत्र दिवस से पहले 23 जनवरी को सिनेमाघरों में आई थी. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.