Sunday Box office: संडे को 'ओ रोमियो' ने काटा बवाल, 'बॉर्डर 2'-'मर्दानी 3' का भी दिखा जलवा, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

Feb 16, 2026 - 12:19
 0
Sunday Box office: संडे को 'ओ रोमियो' ने काटा बवाल, 'बॉर्डर 2'-'मर्दानी 3' का भी दिखा जलवा, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

सिनेमाघरों में मौजूद सभी नई और कुछ हफ्तों पुरानी फिल्मों के लिए ये संडे बंपर कलेक्शन वाला नहीं रहा. दरअसल रविवार को भारत और पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच के चलते सिनेमाघरों में कम ही ऑडियंस नजर आई जिसका असर फिल्मों की कमाई पर पड़ा. ऐसे में चलिए यहां जान लेते हैं कि नई रिलीज शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ और शनाया कपूर की ‘तू या मै’ के साथ ही कुछ हफ्तों पुरानी ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ सहित बाकी फिल्मों ने संडे को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया?

ओ रोमियो ने संडे को कितनी की कमाई?
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ओ रोमियो ने पहले शुक्रवार को 8.5 करोड़ की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की. इसके बाद शनिवार को फिल्म ने ज़बरदस्त उछाल देखा और  12.65 करोड़ की कमाई कर डाली. हालांकि संडे को इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई और इसने 9 करोड़ की कमाई की है.  इसी के साथ ओ रोमियो के 3 तीनों का कुल बॉक्स ऑफि कलेक्शन 30.15 करोड़ रुपये हो गया है.

तू या मैं ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल ड्रामा तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई है. इस फिल्म ने 0.6 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी. इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में 141.67 फीसदी की तेजी भी देखी गई और इसने 1.45 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि संडे को इसका कलेक्शन फिर गिर गया. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक संडे को यानी रिलीज के तीसरे दिन तू या मैं ने 75 लाख की कमाई की है. इसके बाद इस फिल्म का तीन दिनों का टोटल कलेक्शन अब 2.80 करोड़ रुपये हो गया है.

मर्दानी 3 ने तीसरे संडे कितनी की कमाई?
लंबे समय तक चलने वाली कमाई को देखें तो, रानू मुखर्जी की मर्दानी 3 ने दिखाया कि ओपनिंग वीकेंड के बाद कलेक्शन कैसे बदलते हैं. पहले हफ़्ते के आखिर तक, फ़िल्म ने 26.3 करोड़ कमाए थे और दूसरे हफ़्ते में इसने 14.6 करोड़ कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मर्दानी 3 ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे सोमवार को 1.05 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ मर्दानी 3 की 17 दिनों की कुल कमाई अब 44.20 करोड़ रुपये हो गई है.

बॉर्डर 2 का चौथे संडे का कलेक्शन कितना रहा?
सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कोहराम मचाया है. ये फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है. वहीं वॉर ड्रामा की कमाई की बात करें तो इसने पहले वीक में 224.25 करोड़, दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़, तीसरे वीक में 23.35 करोड़ कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे संडे को 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की 24 दिनों की कुल नेट कमाई अब 321.95 करोड़ रुपये हो गई है.

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.