विजेंद्र सिंह से लेकर सोनू सूद तक, तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को इन-इन लोगों ने दिया काम का ऑफर

Feb 16, 2026 - 12:19
 0
विजेंद्र सिंह से लेकर सोनू सूद तक, तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को इन-इन लोगों ने दिया काम का ऑफर

राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है. ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने आगे बढ़कर उनकी मदद करने का वादा किया है.कुछ लोगों ने राजपाल यादव को अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया है और एडवांस में पैसे भी दे दिए हैं. तो वहीं कुछ लोगों ने एक्टर के बैंक अकाउंट में बिना कुछ कहे ही पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं.

बता दें इस मुश्किल वक्त में राजपाल यादव को कई फिल्मों के ऑफर मिल चुके हैं. तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद उन पर खूब पैसों की बारिश होने वाली है और उनकी सारी परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी.चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि किन-किन लोगों ने राजपाल यादव को फिल्म के ऑफर दिए हैं.


  • बॉक्सर और एक्टर विजेंदर सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर घोषणा की है कि उन्होंने अपनी फिल्म में राजपाल यादव को कास्ट कर लिया है. साथ ही उन्होंने पोस्ट में ये भी बताया कि संजू सैनी इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं.
  • सोनू सूद जिन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता है, उन्होंने सबसे पहले ऑफिशियल तौर पर राजपाल यादव की हेल्प करने की घोषणा की थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि एक्टर को अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए कास्ट कर लिया है और साइनिंग अमाउंट अभी ही दे दिया है. इतना ही नहीं एक्टर ने बॉलीवुड के बाकी लोगों से भी हेल्प करने के लिए गुहार लगाई थी.
  • गुरु रंधावा भी इस मुश्किल वक्त में राजपाल यादव को सपोर्ट कर रहे हैं. उन्होंने अपने एक म्यूजिक एल्बम में एक्टर को साइन कर लिया है. इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने साइनिंग अमाउंट भी दे दिया है, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी.
  • द वायरल फीवर ने भी राजपाल यादव की तरफ मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. गुल्लक, कोटा फैक्ट्री और पंजायत जैसी सीरीज बनाने वाले टीवीएफ ने अपनी अगली सीरीज में एक्टर का कास्ट करने का वादा किया है.
  • वहीं, प्रियदर्शन ने हाल ही में बताया कि वो राजपाल यादव ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तबसे उनके संग काम कर रहे हैं. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म में विलेन के रोल के लिए राजपाल यादव को साइन किया था.अब उन्होंने उनकी फीस बढ़ा दी है.उन्होंने ये भी कहा कि राजपाल यादव की आर्थिक स्थिति के बारे में वो बहुत पहले से जानते थे. यही, वजह थी कि वो फिल्मों में उन्हें लगातार कास्ट करते रहे.
  • फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी इस मुश्किल दौर में राजपाल यादव की मदद करने का वादा किया है. FWICE का कहना है कि वो इस बात का ध्यान रखेगा कि राजपाल यादव को लगातार काम मिलता रहे. साथ ही बॉलीवुड और टीवी एक्टर्स से उनकी मदद के लिए गुहार लगाया है.

ये भी पढ़ें:-Anupama Written Update: प्रेरणा को धमकी देगी अनुपमा, पाखी को जाल में फंसाएगा दिवाकर, शो में होगा बड़ा धमाका

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.