देश में कितने हैं OBC और SC वर्ग के IAS और IPS अधिकारी, सरकार ने जारी कर दिए आंकड़े

Feb 13, 2026 - 11:07
 0
देश में कितने हैं OBC और SC वर्ग के IAS और IPS अधिकारी, सरकार ने जारी कर दिए आंकड़े

सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने देश में IAS, IPS और IFS अधिकारियों के खाली पदों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछा. इस सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में जानकारी दी है कि IAS, IPS और IFS जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में कुल 2830 पद खाली पड़े हैं.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 1 जनवरी 2025 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 1300 पद, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में 505 पद और भारतीय वन सेवा (IFS) में 1029 पद रिक्त हैं.

IAS के 6877 पद, 5577 अधिकारियों की तैनाती
केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार तीनों अखिल भारतीय सेवाओं में कुल स्वीकृत पदों की संख्या और वर्तमान तैनाती के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है. आंकड़ों के मुताबिक IAS के कुल स्वीकृत पद 6877 हैं, जबकि 5577 अधिकारियों की ही तैनाती है. वहीं IPS के कुल स्वीकृत पद 5099 हैं और तैनात अधिकारियों की संख्या 4594 है. इसी तरह IFS के कुल स्वीकृत पद 3193 हैं और तैनात अधिकारी 2164 हैं.

राज्यवार भी जारी किए गए आंकड़े
कैडरवार आंकड़ों के अनुसार कई राज्यों में अधिकारियों के पद खाली हैं. उत्तर प्रदेश में IAS के 652 स्वीकृत पदों के मुकाबले 571 अधिकारी तैनात हैं. मध्य प्रदेश में 459 स्वीकृत पदों के मुकाबले 391 अधिकारी कार्यरत हैं. महाराष्ट्र में 435 स्वीकृत पदों के मुकाबले 359 अधिकारी तैनात हैं. बिहार में IAS के 359 स्वीकृत पदों के मुकाबले 303 अधिकारी मौजूद हैं.

कितने OBC और SC वर्ग के अधिकारी
केंद्र की मोदी सरकार ने आरक्षित वर्गों से भर्ती के आंकड़े भी जारी किए हैं. सरकार ने पिछले पांच वर्षों (CSE 2020 से CSE 2024) के दौरान SC, ST और OBC वर्ग से सीधे भर्ती किए गए अधिकारियों का डेटा भी जारी किया है.

IAS में – OBC 245, SC 135, ST 67
IPS में – OBC 255, SC 141, ST 71
IFS में – OBC 231, SC 95, ST 48

ये भी पढ़ें

दूरदर्शन की मशहूर एंकर रहीं सरला माहेश्वरी का निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.