O’Romeo BO Day 1 Prediction: शाहिद कपूर की ओ’रोमियो बनेगी साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनर? तोड़ेगी 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड? जानें- प्रीडिक्शन

Feb 13, 2026 - 11:07
 0
O’Romeo BO Day 1 Prediction: शाहिद कपूर की ओ’रोमियो बनेगी साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनर? तोड़ेगी 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड? जानें- प्रीडिक्शन

वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले शाहिद कपूर की मच अवेटेड इंटेंस रोमांटिक ड्रामा ‘ओ’रोमियो’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म का पहले से ही काफी बज बना हुआ है और ये 2026 में बॉक्स ऑफिस पर डार्क हॉर्स बनने की दावेदार मानी जा रही है. ऐसे मे क्या ये इस साल की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन पाएगी? क्या ये बॉर्डर 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी. चलिए यहां प्रीडिक्शन जानते हैं.

कितनी हुई है ‘ओ’रोमियो’ की एडवांस बुकिंग?
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ओ' रोमियो की पहले दिन की एडवांस बुकिंग बिना ब्लॉक सीटों के 3.5 करोड़ रुपये हुई है. जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसने प्री टिकट सेल में 5.9 करोड़ का कलेक्शन किया है.  हालांकि यह बहुत ज़्यादा नही है लेकिन फिर भी इनसी ठीक ठाक प्री सेल कर रही है . माना जा रहा है कि मेट्रोपॉलिटन इलाकों में जहां ऐसे जॉनर अच्छा परफॉर्म करते हैं वहां ये अच्छी कमाई कर सकती है.

‘ओ’रोमियो’ पहले दिन कितना कर सकती है कलेक्शन?

  • बॉक्स ऑफिस के अनुमान बताते हैं कि ओ' रोमियो अपने पहले दिन 6 से 8 करोड़ रुपये नेट कमा सकती है, जो शाहिद कपूर की पिछली थिएटर रिलीज़ देवा से ज़्यादा अच्छी शुरुआत है.
  • देवा ने भारत में 5.50 करोड़ रुपये नेट से ओपनिंग की थी.
  • वहीं फिल्मी बीट की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट रोहित जायसवाल का प्रीडिक्शन है कि ओ'रोमियो अपने ओपनिंग डे पर 7-9 करोड़ रुपये कमा सकती है.
  • अगर बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन सही निकलते हैं, तो कोविड-19 के बाद शाहिद कपूर के लिए ओ'रोमियो सबसे बड़ी ओपनर फिल्म होगी.
  • असल में, यह एनिमल और भूल भुलैया 2 के बाद तृप्ति डिमरी की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन जाएगी.

‘ओ’रोमियो’ दे पाएगी बॉर्डर 2 को मात?
‘ओ’रोमियो’ की ओपनिंग सिंगर डिजिट में होने का अनुमान लगाया जा रहा है. ऐसे में ये फिल्म कहीं भी सनी देओल की साल की पहली ब्लॉकबस्टर बॉर्डर 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन को नहीं छू पाएगी. बता दें कि बॉर्डर 2 ने भारत में पहले दिन 30 करोड़ रुपयों के केलक्शन के साथ शुरुआत की थी. वहीं साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर अभी तक अगस्त्य नंदा की इक्कीस है जिसने पहले दिन 7.28 करोड़ कमाए थे. ऐसे में ओ रोमियो साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है.  यह कोई बड़ी शुरुआत नहीं है, लेकिन अगर वर्ड ऑफ़ माउथ पॉज़िटिव रहा, तो फ़िल्म वीकेंड तक अच्छी कमाई कर सकती है.

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.