Maharashtra: 'यदि किसी व्यक्ति को मारना हो तो...,' अजित पवार प्लेन क्रैश पर रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल

Feb 11, 2026 - 11:50
 0
Maharashtra: 'यदि किसी व्यक्ति को मारना हो तो...,' अजित पवार प्लेन क्रैश पर रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल

महाराष्ट्र के बारामती में अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन को विपक्ष को एक साजिश बता रही है. एनसीपी (SP) नेता रोहित पवार ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित पवार के प्लेन क्रैश को लेकर कई सवाल उठाए और इसे संभावित साजिश बताय. जिसके बाद अब रोहित पवार ने एक पोस्ट के जरिए अपने सभी डाउट्स का सॉल्यूशन मांगा है. 

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि इस एक्सीडेंट (बारामती प्लेन हादसा) में मैंने अपने चाचा को खो दिया है और महाराष्ट्र ने एक लीडर खो दिया है। इसलिए, हमारे सभी डाउट्स का सॉल्यूशन होना चाहिए; तब तक, हम इस मामले को आगे बढ़ाते रहेंगे.

रोहित पवार ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के साथ मिलकर अजितदादा के प्लेन क्रैश पर डिटेल्ड प्रेजेंटेशन पेश किया है. उनके मुताबिक यह सिर्फ हवा में उठाए गए सवाल नहीं हैं, बल्कि हर पॉइंट का ठोस आधार है. उन्होंने मीडिया से लिंक के जरिए पूरा प्रेजेंटेशन देखने और डाउनलोड करने की अपील की है, वहीं राज्य व केंद्र की जांच एजेंसियों से सकारात्मक जवाब की उम्मीद भी जताई है.

साजिश की आशंका और नए दावे

बीते दिन आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित पवार ने अजित पवार की मौत को साजिश करार दिया था. उन्होंने कहा कि एक किताब में लिखा है कि यदि किसी व्यक्ति को मारना हो तो उसके ड्राइवर को निशाना बनाना सबसे आसान तरीका होता है. इसी संदर्भ में उन्होंने दुर्घटना से जुड़े कुछ तथ्यों की ओर इशारा किया.

रोहित पवार के अनुसार हादसे से एक दिन पहले अजित दादा को मुंबई से पुणे कार से आना था और काफिला भी निकल चुका था. लेकिन अचानक उन्होंने कार से यात्रा क्यों नहीं की, यह बड़ा सवाल है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अजित दादा एक बड़े नेता से मिलने वाले थे.

विपक्ष के आरोप और पार्टी में मतभेद

अजित पवार के निधन के बाद से विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. विपक्ष का कहना है कि एनसीपी के विलय की चर्चाएं चल रही थीं और ऐसे समय में हुआ प्लेन क्रैश संदेह पैदा करता है. इसी वजह से पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. हालांकि शरद पवार पहले ही इसे एक हादसा बता चुके हैं, लेकिन अब उन्हीं की पार्टी के नेता गंभीर सवाल उठा रहे हैं। इससे पार्टी के भीतर मतभेद की स्थिति भी सामने आ रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.