The Manipur Diaries Trailer Out: मोनालिसा की 'द डायरी आफ मणिपुर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, महाकुंभ वायरल गर्ल की एक्टिंग छू लेगी दिल

Feb 11, 2026 - 11:49
 0
The Manipur Diaries Trailer Out: मोनालिसा की 'द डायरी आफ मणिपुर' का ट्रेलर हुआ रिलीज,  महाकुंभ वायरल गर्ल की एक्टिंग छू लेगी  दिल

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा स्टारर पहली फिल्म "द डायरी आफ मणिपुर" का ट्रेलर मंगलवार को प्रयागराज में रिलीज किया गया. फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म की पूरी टीम और कलाकारों के साथ एक निजी होटल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि फिल्म की शुरुआत प्रयागराज की धरती से हुई थी. इसलिए इसका ट्रेलर भी यहीं पर रिलीज किया गया है.

सनोज मिश्रा ने कहा कि "द डायरी आफ मणिपुर" फिल्म 10 करोड़ के बजट में लगभग एक साल में बनकर तैयार हुई है.यह एक लव स्टोरी है और इसमें मुख्य भूमिका में मोनालिसा और प्रयागराज के एक्टर अभिषेक तिवारी हैं.

कब रिलीज होगी 'द डायरी आफ मणिपुर'?
सनोज मिश्रा ने कहा कि यह फिल्म उनके सपने के सच होने जैसा है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म के निर्माण में तमाम परेशानियां भी आईं, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म लगभग बनकर तैयार है और अप्रैल के पहले हफ्ते में इसके रिलीज होने की पूरी संभावना है. उन्होंने कहा कि ढाई घंटे की इस फिल्म में चार-पांच गाने भी हैं जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे.  उन्होंने आगे बताया कि यह लव स्टोरी देश की राजधानी दिल्ली से नॉर्थ ईस्ट मणिपुर को कनेक्ट करती है और यह फिल्म मणिपुर में शूट हुई है. इसका  5 फ़ीसदी नेपाल और 80 फ़ीसदी फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में पूरी हुई है.

'द डायरी आफ मणिपुर' को लेकर मोनालिसा ने क्या कहा? 
वहीं महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने कहा है कि "द डायरी आफ मणिपुर" फिल्म में काम कर मुझे बहुत अच्छा लगा. मोनालिसा ने कहा कि मुझे हिंदी नहीं आती थी और मैं पढ़ी-लिखी नहीं हूं. लेकिन इस फिल्म के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी और इसके लिए मुझे फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने पूरा सहयोग दिया. इसके साथ-साथ मेरी फैमिली भी मेरे साथ खड़ी रही. मोनालिसा ने अपने डायरेक्टर सनोज मिश्रा को लेकर कहा है कि उन्होंने एक आम लड़की को उन्होंने स्क्रीन तक पहुंचाया है. मोनालिसा ने कहा है कि वह अपने गांव में स्कूल खोलना चाहती हैं और अपनी छोटी बहन को कलेक्टर बनना चाहती है. 

मोनालिसा की तेलुगु फिल्म भी बनकर है तैयार
इसके साथ ही मोनालिसा यह भी कहा है कि उनकी तेलुगु में भी एक फिल्म "लाइफ" भी बनकर तैयार है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है इसके अलावा कुछ और फिल्मों पर भी काम चल रहा है. फिलहाल मोनालिसा ने दर्शकों से अपील की है कि वह उनकी अपकमिंग फिल्म "द डायरी ऑफ मणिपुर" देखने के लिए सिनेमाघर में जरूर जाएं. 

अभिषेक तिवारी ने मोनालिसा की तारीफ की
वही फिल्में लीड रोल में मोनालिसा के अपोजिट काम करने वाले प्रयागराज के एक्टर अभिषेक तिवारी ने भी फिल्म में मोनालिसा की एक्टिंग की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि यह फिल्म दर्शकों का भरपूर इंटरटेनमेंट करेगी. लोगों को इसे देखने के लिए जरूर जाना चाहिए. वहीं फिल्म में को एक्टर अमित राव के मुताबिक यह उनकी पहली फिल्म है. इसके पहले वह थिएटर करते रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इस फिल्म में लव स्टोरी के साथ ही साथ मणिपुर में रिजर्वेशन और कन्वर्जन जैसे मुद्दों को भी डायरेक्टर ने बखूबी उठाने की कोशिश की है. इसलिए यह फिल्म लव, सस्पेंस और थ्रिल के साथ ही साथ लोगों का भरपूर मनोरंजन करेगी. 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.