'भरी महफिल में प्रदास दूंगा..' करण जौहर पर फूटा गोविंदा का गुस्सा

Feb 11, 2026 - 11:49
 0
'भरी महफिल में प्रदास दूंगा..' करण जौहर पर फूटा गोविंदा का गुस्सा

बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 कहे जाने वाले गोविंदा पिछले कई सालों से बड़े पर्दे से गायब हैं. लेकिन, उनकी जिंदगी में कुछ ना कुछ ऐसा होता रह रहा है, जिसकी वजह से वो लाइमलाइट में बने हुए हैं. दरअसल, काफी वक्त से देखा जा रहा है कि गोविंदा की वाइफ सुनीता उन पर तरह-तरह के आरोप लगाती दिख रही हैं.

ऐसे में गोविंदा ने भी अब सभी मामले पर चुप्पी तोड़ी है. इसी बीच उन्होंने करण जौहर को भी लताड़ लगाई है. गोविंदा का मानना है कि करण जौहर ने अपनी फिल्म बनाने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ कहानियों को भी दिखाने की कोशिश की, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया.

करण जौहर को गोविंदा ने लगाई लताड़

ANI को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा,'सबसे बड़ा इवेंट बताता हूं किसी ने मेरे नाम से पिक्चर बना दी, माई नेम ईज गोविंदा, क्या है ऐसा ही कुछ, गोविंदा मेरा नाम.ऐसा ही कुछ मुझे पता नहीं.मुझे लगता है कि वो करण जौहर की थी.उस फिल्म का सब्जेक्ट था कि वो गर्लफ्रेंड के साथ गड़बड़ हो जाती है और वाइफ और पति की भगदड़ हो जाती है. फिर पति पर वाइफ को शक होता है और वाइफ पर पति को शक होता है.तो ये पर्सनल लाइफ में ना हर किसी की स्टोरी घुसेड़ने की कोशिश करते हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

एक्टर ने आगे कहा,'हाय, कहीं मेरे हाथ लग गए, मेरे हत्थे चढ़ गए तो आदरणीय रजनीकांत की तरह इतना मैं प्रसाद दूंगा और बीच महफिल के अंदर दूंगा.ये मैं वादा करता हूं.मिसबिहेव मत करो,प्लीज. मैं रिक्वेस्ट कर रहा हूं. मजाक हर जगह पर हर तरह से अच्छा नहीं लगता है.' गोविंदा ने अपने इस इंटरव्यू में साफ-साफ क्लियर कर दिया कि वो फोर्स फिटिंग किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं करेंगे. साथ ही इशारों ही इशारों में उन्होंने से मामले से जुड़े लोगों को चेतावनी तक दे डाली.

ये भी पढ़ें:-Mardaani 3 BO Day 12: 'बॉर्डर 2' के आगे 'मर्दानी 3' झुकने को नहीं तैयार, 12वें दिन फिर रानी की फिल्म ने बढ़ाई रफ्तार, क्या वसूल पाएगी बजट?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.