बिहार दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, बजट सत्र में शामिल होने विधानसभा जाएंगे
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार दौरे का मंगलावर को दूसरा दिन है. जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला पटना दौरा है, जो 20 जनवरी 2026 को पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद शुरू हुआ. नितिन नवीन बिहार विधानसभा पहुंचेंगे और बजट सत्र में शामिल होंगे, यहां बीजेपी विधायक उनका जोरदार स्वागत करेंगे.
नितिन नवीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. वे अपने विधानसभा क्षेत्र के मंदिरी इलाके पहुंचेंगे और मंदिरी नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. मंदिरी नाले का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके पूरा होने पर इनकम टैक्स गोलंबर से काली मंदिर तक नई सड़क बनेगी. इससे पटना के इस इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी.
क्षेत्र के लोगों से करेंगे मुलाकात
निरीक्षण के बाद नितिन नवीन अपने विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे. जबकि वे आज देर शाम वे दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनसे मुलाकात के लिए पहले से पहुंच चुके हैं.
सोमवार को हुआ था भव्य स्वागत
सोमवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया गया था. पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार तक रोड शो निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए. बापू सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया. उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने और राष्ट्र पहले, स्वयं बाद का संदेश दिया.
समारोह के बाद वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. देर शाम पटना स्थित बीजेपी दफ्तर में कोर ग्रुप की बैठक की, जिसमें संगठन की मजबूती, मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







