जालोर में युवक की मौत से उबाल, हत्या के आरोप पर हाईवे जाम, प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Feb 10, 2026 - 12:18
 0
जालोर में युवक की मौत से उबाल, हत्या के आरोप पर हाईवे जाम, प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राजस्थान के जालोर जिले के आहोर उपखंड में युवक की संदिग्ध मौत का मामले ने तूल पकड़ लिया, भाद्राजून थाना क्षेत्र के गोलिया गांव में युवक की संदिग्ध मौत को हत्या बताते हुए परिजन और मीणा समाज के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहले हाईवे 325 को जाम किया गया, जहां पुलिस प्रशासन की समझाइश के बावजूद भीड़ सड़क पर डटी रही. इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि धरने के समय भी आरोपी उन्हें किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से फोन कर धमकियां दिलवा रहा है, जिससे माहौल और ज्यादा उग्र हो गया.

मोके पर मौजूद भीड़ ने देवीसिंह राजपूत और धमकी देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ते हुए प्रदर्शन तेज कर दिया. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय की ओर बढ़ गए और वहां घेराव कर धरने पर बैठ गए. दूसरे दिन भी स्थिति पूरी तरह तनावपूर्ण बनी रही/ परिजनों के साथ भारत आदिवासी पार्टी के पिण्डवाड़ा जिलाध्यक्ष छगन मीणा और समाज के लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए और फिर से हाईवे 325 जाम कर दिया गया.

पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी जुटे

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस छगन मीणा को आहोर थाने ले गई, जिसके बाद हाईवे सुचारु कराया गया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया, जिसके चलते पुलिस को उन्हें छोड़ना पड़ा. इसके बाद एक बार फिर प्रदर्शनकारियों ने उपखंड कार्यालय का घेराव कर लिया. सूचना पर भाद्राजून नायब तहसीलदार रमेश कुमार, आहोर नायब तहसीलदार मनीष जिनगर और तहसीलदार लधाराम पवार मौके पर पहुंचे और समझाइश की, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे.

पोस्टमार्टम को हुए परिजन सहमत

पुलिस का प्रशासन के अधिकारियों की ओर से लगातार समाज के लोगों और परिजनों से समझाइश की गई, पुलिस व प्रशासन और प्रदर्शनकारियो के बीच हुई अलग-अलग वार्ता के काफी देर बाद पोस्टमार्टम के लिए सहमति जताई, लेकिन देर शाम होने की वजह से मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के लिए परिजन तैयार हुए. फिलहाल मौके पर एएसपी मोटाराम, डीएसपी आहोर दशरथसिंह,भाद्राजून थानाधिकारी लालाराम और आहोर थाना प्रभारी नरपत सिंह सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा. पुलिस के अनुसार भाद्राजून पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर घटना के दिन ही मामला दर्ज कर लिया था और अब युवक की मौत को लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

जांच कर की जाएगी कार्रवाई

प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. भाद्राजून थाना अधिकारी लालाराम ने बताया कि लगातार हुई वार्ता के बाद पोस्टमार्टम के लिए सहमति जताई है, लेकिन देर शाम होने की वजह से मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी उन्होंने बताया पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया जा चुका है और मेडिकल बोर्ड का भी गठन किया जा चुका है. पूरे मामले को लेकर जांच और कार्रवाई जारी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.