BCCI Central Contracts 2026: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल! BCCI की 30 नामों की लिस्ट, विराट-रोहित पर गिरी गाज

Feb 10, 2026 - 12:18
 0
BCCI Central Contracts 2026: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल! BCCI की 30 नामों की लिस्ट, विराट-रोहित पर गिरी गाज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स की घोषणा कर दी है. इस बार की लिस्ट ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है. सबसे बड़ी खबर यह है कि टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को बड़ा झटका लगा है. पिछले सीजन तक टॉप ए प्लस कैटेगरी में रहने वाले दोनों खिलाड़ियों को इस बार निचले ग्रेड सी में रखा गया है. जिसकी बड़ी वजह ये मानी जा रही है कि दोनो खिलाड़ी अब सिर्फ ODI में ही भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

ग्रेड A में इन खिलाड़ियों की मिली जगह

नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ग्रेड A में शामिल किया गया है. शुभमन गिल इस समय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं और उनका लगातार प्रदर्शन उन्हें इस ग्रेड तक ले गया है. वहीं जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज बने हुए हैं. रवींद्र जडेजा भले ही टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन टेस्ट और वनडे में उनकी अहम भूमिका को देखते हुए उन्हें टॉप ग्रेड में रखा गया है. वहीं भारत के टी20 कप्तान सूर्या भी ग्रेड ए से बाहर हैं.

खत्म हुआ ग्रेड A+ सिस्टम

BCCI ने इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. पिछले साल तक सबसे ऊंची कैटेगरी मानी जाने वाली ग्रेड A+ को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. इसके बाद अब ग्रेड A ही सबसे ऊपर की कैटेगरी बन गई है. 2025-26 सीजन में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को ही इस टॉप ग्रेड में जगह मिली है.

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

ग्रेड-ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजाय

ग्रेड-बी: विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर.

ग्रेड-सी: तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, ध्रुव जुरैल, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़.

महिला टीम में किसे मिली जगह?

ग्रेड-ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा.

ग्रेड-बी: रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, स्नेह राणा.

ग्रेड-सी: राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, हरलीन देओल, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल, यास्तिका भाटिया, काशवी गौतम, उमा छेत्री 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.