श्रीलंका में पाकिस्तान टीम की अजीब मेहमान नवाजी, वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Feb 10, 2026 - 12:18
 0
श्रीलंका में पाकिस्तान टीम की अजीब मेहमान नवाजी, वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है और पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेल रही है. हालांकि क्रिकेट से ज्यादा चर्चा इस समय एक वायरल वीडियो को लेकर हो रही है, जिसमें पाकिस्तान टीम के ठहरने की व्यवस्था दिखाई जा रही है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस और मजाक दोनों को हवा दे दी है.

वायरल वीडियो ने उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान टीम को जिस जगह ठहराया गया है, वह अंतरराष्ट्रीय टीम के स्तर की नहीं लगती. वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने श्रीलंका की मेहमान नवाजी पर तंज कसते हुए मजाक उड़ाया. कुछ फैंस ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया, तो कुछ ने इसे पाकिस्तान के लिए “अपमानजनक” तक बता दिया. हालांकि अब तक यह आधिकारिक तौर पर साफ नहीं हुआ है कि वीडियो वास्तव में टीम होटल का ही है या किसी दूसरी लोकेशन का.

 

मैदान पर भी पाकिस्तान की हालत डांवाडोल

सोशल मीडिया की चर्चाओं के बीच पाकिस्तान का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में रहा है. टूर्नामेंट में अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को नीदरलैंड्स ने कड़ी टक्कर दी थी. टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने विपक्षी को 147 रन पर तो रोक लिया, लेकिन रन चेज करते समय बल्लेबाजों ने निराश कर दिया था.

आसान दिख रहे लक्ष्य के बावजूद पाकिस्तान को आखिरी ओवर तक संघर्ष करना पड़ा. तीन विकेट से मिली जीत में फहीम अशरफ की अहम पारी ने टीम को बचाया. यह मुकाबला साफ संकेत दे गया कि पाकिस्तान को आगे के मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

भारत के खिलाफ मुकाबले पर सस्पेंस खत्म

भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले हाई-वोल्टेज मैच को लेकर भी पाकिस्तान ने पहले काफी सख्त रुख अपनाया था. बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के बयान सामने आए थे, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. हालांकि बाद में पाकिस्तान ने अपना फैसला बदल लिया है. आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत के बाद तय हुआ कि पाकिस्तान यह मुकाबला खेलेगा. आईसीसी ने खुद इस पर मुहर लगा दी है, जिससे सभी अटकलों पर विराम लग गया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.