कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास का दावा, 'गौमाता की हत्या का आरोपी BJP का नेता', सरकार को घेरा

Feb 9, 2026 - 17:09
 0
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास का दावा, 'गौमाता की हत्या का आरोपी BJP का नेता', सरकार को घेरा

राजस्थान की राजधानी जयपुर के अशोकपुरा में गौमाता की हत्या को लेकर सियासत गरमा गई है. इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने भजनलाल को घेरा है.

खाचरियावास ने कहा,"मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी, यह अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि आपके घर से मात्र 300 मीटर दूर अशोकपुरा में गौमाता की निर्मम हत्या कर दी गई और आरोपी भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी है, फिर भी आपकी सरकार ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.

'रिपोर्ट लिखवाने गए शख्स को किया बंद'

उन्होंने आगे कहा, "इससे भी ज़्यादा निंदनीय बात यह है कि गौहत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे निर्दोष नागरिकों को ही पुलिस ने बंद कर दिया, जबकि असली आरोपी खुलेआम घूम रहा है. क्या अब राजस्थान में अपराध करना सुरक्षित है और न्याय मांगना अपराध बन गया है?"

'गौमाता के नाम पर राजनीति करती है बीजेपी'

पूर्व मंत्री ने ये भी कहा, "बीजेपी दिन-रात गौमाता के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन जब सच सामने आता है तो भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो जाता है. मुख्यमंत्री जी जब आपके घर के पास गौमाता सुरक्षित नहीं है तो पूरे प्रदेश की जनता खुद को कैसे सुरक्षित माने?"

'जनता को जवाब दें सीएम'

खाचरियावास ने मांग की, "मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को तत्काल अशोकपुरा जाकर जनता को जवाब देना चाहिए, आरोपी बीजेपी पदाधिकारी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और जिन लोगों को न्याय मांगने के कारण जेल में डाला गया है उन्हें तुरंत रिहा किया जाए. अन्यथा जनता यह मानने को मजबूर होगी कि भाजपा की गौ-भक्ति केवल दिखावा है."

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.