सावरकर को भारत रत्न वाले मोहन भागवत के बयान पर बोले उद्धव गुट ने कहा, 'गोल-गोल जलेबी...'
आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत की ओर से वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने संबंधी बयान के बाद सियासत तेज हो गई है. शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हम पिछले 50 वर्षों से यही मांग कर रहे हैं. हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे जी ने जब 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी, तब से हम वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं.
शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा, ''हम फिर से मांग कर रहे हैं कि मोहन भागवत जी आप सिर्फ इसे गोल-गोल जलेबी मत बनाइए. सरकार को चेतावनी दीजिए, अल्टीमेटम दीजिए. हम तो मांग ही रहे हैं. अगर हम कभी सत्ता में आए, तो हम उसी दिन पूरा कर देंगे.''
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) spokesperson Anand Dubey says, "I have been demanding this for the last 50 years. I have been raising this demand since 1966, when Balasaheb Thackeray founded the Shiv Sena. And once again, I appeal to Mohan Bhagwat—do not keep this issue… pic.twitter.com/2o4PMixBO6
— IANS (@ians_india) February 9, 2026
वीर सावरकर के नाम पर राजनीति न हो- आनंद दुबे
उन्होंने आगे कहा, ''सिर्फ वीर सावरकर के नाम पर राजनीति न करें. ये भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं से हम अपील करेंगे. मोहन भागवत जी आप हम सबसे बड़े हैं. हिंदुओं के आप अग्रज हैं, आप कम से कम सरकार को चेतावनी दें कि 15 दिन के अंदर वीर सावरकर जी को भारत रत्न से नवाजा जाए."
मोहन भागवत ने वीर सावरकर को लेकर क्या कहा?
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार (08 फरवरी) को कहा कि अगर वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है, तो यह सम्मान खुद इस पुरस्कार की गरिमा को बढ़ाएगा. उन्होंने कहा, ''वीर सावरकर को किसी पुरस्कार की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे पहले ही देशवासियों के दिलों में जगह बना चुके हैं.''
उन्होंने आगे ये भी कहा, ''मैं उस कमेटी का हिस्सा नहीं हूं जो इस पर फैसला करती है, लेकिन अगर किसी से मुलाकात होगी तो जरूर पूछूंगा कि इसमें देरी क्यों हो रही है?'' बता दें कि वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग लंबे वक्त से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रही है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







