Scotland vs Italy: इटली के सिर्फ 9 विकेट गिराकर कैसे जीत गया स्कॉटलैंड? टी20 वर्ल्ड कप में दिखा दिलचस्प नजारा 

Feb 9, 2026 - 17:08
 0
Scotland vs Italy: इटली के सिर्फ 9 विकेट गिराकर कैसे जीत गया स्कॉटलैंड? टी20 वर्ल्ड कप में दिखा दिलचस्प नजारा 

T20 World Cup 2026 Scotland vs Italy Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का सातवां मुकाबला इटली और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली के सिर्फ 9 विकेट गिराकर 73 रन से जीत दर्ज कर ली. इटली के लिए 11वां बल्लेबाज मैदान पर नहीं आ सका था. तो आइए जानते हैं कि कैसे स्कॉटलैंड ने विरोधी टीम के सिर्फ 9 विकेट गिराकर जीत हासिल की. 

तो आपको बता दें कि इटली के कप्तान वेन मैडसेन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. उनका कंधा डिस्लोकेट हो गया था, जिसके चलते वह मैच से बाहर हो गए थे. इंजरी के चलते वह बैटिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर सके, जिसके चलते इटली के 9 विकेट गिरने के बाद ही मुकाबले में स्कॉटलैंड को जीत मिल गई. इटली के कप्तान एब्सेंट हर्ट रहे. 

मुकाबले का हाल 

बात करें मुकाबले की, तो इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवर में 207/4 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए ओपनर जॉर्ज मुन्से ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 54 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 84 रन स्कोर किए. बाकी नंबर तीन पर उतरे ब्रैंडन मैकमुलेन ने 18 गेंदों पर 4 छक्के लगाकर 41 रन बनाए. 

रन चेज में इटली फ्लॉप 

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी इटली की शुरुआत तो ठीक रही. टीम ने 11वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था. यहां से ऐसा लगा कि टीम आसानी से जीत हासिल कर लेगी. लेकिन इसके बाद स्कॉटलैंड ने दमदार वापसी करते हुए इटली के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजना शुरू किया. इस तरह एक वक्त पर जीत के करीब आने वाली इटली की टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 134 रन पर ढेर हो गई. टीम ने 9 विकेट गंवा दिए. अंत में बचे कप्तान इंजरी के चलते बैटिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर सके. इस दौरान स्कॉटलैंड के लिए माइकल लीस्क ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.