'ससुराल वाले मेरी बीवी को भेज नहीं रहे', अमिताभ बच्चन के हाथ में बैनर देख फैंस कन्फ्यूज़, वीडियो वायरल

Feb 9, 2026 - 17:06
 0
'ससुराल वाले मेरी बीवी को भेज नहीं रहे', अमिताभ बच्चन के हाथ में बैनर देख फैंस कन्फ्यूज़, वीडियो वायरल

हर रविवार अमिताभ बच्चन अपने घर के बाहर खड़े होकर फैन्स को ग्रीट करते हैं और इस दौरान सामने आने वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. कभी आसपास के लोग कैमरे में कैद हो जाते हैं तो कभी फैन्स की हरकतें चर्चा का विषय बन जाती हैं.  इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन वजह थोड़ी अलग थी. ये वजह थी बिग बी के हाथ में नजर आया एक पोस्टर. इस पोस्टर पर जो लिखा था उस पर सभी की नजर गई. 

अमिताभ बच्चन ने बीच सड़कर पर फैंस से मांगा सपोर्ट ?
दरअसल, पैपराजी अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में बिग बी के हाथ में एक पोस्टर दिखा. इस पोस्टर पर लिखा था, मुझे सपोर्ट करिए! मेरे ससुराल वाले मेरी वाइफ को भेज नहीं रहे हैं. 1992 ए लव मैरिज. इस पोस्टर को देखकर लोग हैरान रह गए कि आखिर माजरा क्या है और इसका अमिताभ बच्चन से क्या कनेक्शन है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

हालांकि, सच्चाई कुछ और ही निकली. यह पोस्टर अमिताभ बच्चन से जुड़ा नहीं था, बल्कि एक आने वाली फिल्म का प्रमोशनल पोस्टर था, जो 13 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. बिग बी ने थोड़ी देर तक पोस्टर थामे रखा और फिर उसे वापस लौटा दिया. लेकिन तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका था.

यूजर्स ने  किए मजेदार कमेंट्स
उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए और कुछ ने तो जया बच्चन को भी निशाने पर ले लिया. किसी ने लिखा कि 'ऐसी बीवी हो तो ससुराल में ही ठीक है', तो किसी ने कहा कि 'दूर रहना ही बेहतर है'.


अमिताभ बच्चन वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में रजनीकांत के साथ फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे. आने वाले समय में वह ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल और कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सेक्शन 84’ में दिखाई देंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.