'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला

Feb 7, 2026 - 16:17
 0
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला

एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जबरदस्त हमला बोला है. निजामाबाद की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने उन्हें '2 रुपये का भिखारी' करार दिया. 

यह विवादित बयान उस समय आया जब ओवैसी ने मंच पर मौजूद जनता से दो रुपये का सिक्का मांगा और उसे हवा में लहराकर असम के सीएम को उनकी ही भाषा में जवाब दिया. यह पूरा मामला हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा हाल ही में दिए गए एक बयान पर प्रतिक्रिया के तौर पर सामने आया है. रैली के दौरान ओवैसी ने भीड़ से 2 रुपये का सिक्का मांगा और जैसे ही उन्हें वह सिक्का मिला, उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर तीखा व्यंग्य कसना शुरू कर दिया.

ओवैसी का विवादित बयान
ओवैसी ने सिक्का लहराते हुए कहा, "यह 2 रुपये हैं. असम का मुख्यमंत्री बोल रहा है कि अगर वहां के मिया मुसलमान ऑटो में किसी को बैठाकर लेकर गए, और अगर 5 रुपये ऑटो का किराया है तो 4 रुपये दो. हिमंत बिस्वा सरमा यह 2 रुपये की भीख तेरे को देता हूं मैं, लेता है क्या तू बोल?"  ओवैसी के इस अंदाज पर पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा. उन्होंने आगे कहा, "बोल, तू ₹2 का भिखारी है, मैं जानता हूं तेरे को. तू इतना कम आदमी है, इतना छोटा आदमी है कि एक गरीब जो ऑटो चलाता है, उसके 4-5 रुपयों के पीछे पड़ा है."

यह विवाद असम के मुख्यमंत्री के उस बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि असम के 'मिया मुसलमान' (बंगाली मूल के मुसलमान) अपनी दुकानों पर सामान और ऑटो-रिक्शा में किराया कम रखकर लोगों को लुभाते हैं. सरमा ने इसे 'लव जेहाद' और जनसंख्या वृद्धि की साजिश का हिस्सा बताया था. ओवैसी ने इसी 'आर्थिक जिहाद' वाले बयान का मज़ाक उड़ाते हुए उन्हें 'गरीब विरोधी' करार दिया. 

'कौम का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे'
ओवैसी का तर्क था कि एक मुख्यमंत्री का गरीब ऑटो ड्राइवर की कमाई पर टिप्पणी करना उसकी सोच को दर्शाता है. ओवैसी का यह भाषण अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने अपने संबोधन में साफ कर दिया कि वह अपनी कौम के खिलाफ होने वाले किसी भी तरह के अपमान या छोटी सोच वाले बयानों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.