‘ओ रोमियो’ के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में फैंस के बीच फंसे शाहिद कपूर, छोड़ना पड़ा स्टेज, वीडियो वायरल
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इसी सिलसिले में फिल्म के नए गाने पान की दुकान के लॉन्च के दौरान एक इवेंट में माहौल अचानक बेकाबू हो गया. मंच पर मौजूद शाहिद कपूर को फैंस ने घेर लिया, जिससे हालात बिगड़ते चले गए. स्थिति संभलने से पहले ही शाहिद को मंच छोड़कर बाहर जाना पड़ा, बाद में सिक्योरिटी ने भीड़ को काबू में लिया.
इवेंट में फैंस के बीच फसे शाहिद कपूर
दरअसल हाल ही में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुंबई में हुए 'पान की दुकान' सॉन्ग लॉन्च इवेंट में शामिल हुए, जहां मीडिया के साथ-साथ बड़ी संख्या में फैंस भी मौजूद थे. दर्शकों से बातचीत के दौरान शाहिद ने कुछ फैंस को नए गाने पर डांस करने के लिए मंच पर बुलाया. हालांकि, यह पल तब अफरा-तफरी में बदल गया जब कई ओर लोग भी अचानक मंच पर चढ़ आए और एक्टर को चारों ओर से घेर लिया.
हंगामे के बाद शाहिद कपूर कुछ देर के लिए मंच से नीचे उतर गए, जबकि सिक्योरिटी ने हालात संभालने की कोशिश की. इस पूरे इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं. हालात संभलने के बाद इवेंट फिर से शुरू हुआ. शाहिद कपूर मंच पर लौटे और दर्शकों की खुशी के बीच डांस भी किया. इवेंट के लास्ट में उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'थैंक यू गाइज.'
कब रिलीज होगी फिल्म
फिलहाल शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म ओ रोमियो की रिलीज का इंतज़ार कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ओ रोमियो को साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया है. यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई पर बेस्ड है. फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







