बॉक्स ऑफिस अलर्ट: 27 फरवरी को थिएटर्स में लौटेगी ये सुपरहिट फिल्म, बड़े-बड़े ‘धुरंधर’ भी रह जाएंगे पीछे!

Feb 2, 2026 - 16:06
 0
बॉक्स ऑफिस अलर्ट: 27 फरवरी को थिएटर्स में लौटेगी ये सुपरहिट फिल्म, बड़े-बड़े ‘धुरंधर’ भी रह जाएंगे पीछे!

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में हैं. उनकी फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फैंस सलमान खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. हालांकि, बैटल ऑफ गलवान से पहले ही फैंस सलमान खान को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे. सलमान खान की साल फिल्म तेरे नाम एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

सलमान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तेरे नाम' एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने आ रही है. 27 फरवरी 2026 को यह फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सालों बाद इस फिल्म की वापसी ने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दिया है. ‘तेरे नाम' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इमोशन है, जिसने प्यार में टूटे दिलों को आवाज दी थी. राधे का दर्द, उसका पागलपन और सच्चा इश्क- आज भी लोगों के दिलों में ताजा है. माना जा रहा है कि री-रिलीज के बाद यह फिल्म कई बड़ी अपकमिंग फिल्मों को टक्कर देने वाली है.

कब रिलीज हुई थी तेरे नाम? 
बता दें, सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तेरे नाम' पहली बार साल 2003 में रिलीज हुई थी. रिलीज के समय फिल्म को मिक्स्ड रिव्यू मिले थे, लेकिन दर्शकों ने इसे दिल से अपनाया. समय के साथ यह फिल्म एक कल्ट लव स्टोरी बन गई, जिसकी दीवानगी आज भी कायम है. 'राधे' के रूप में सलमान खान का हेयर स्टाइल और एक्टिंग बेहद लोकप्रिय हुआ, जो आज भी दर्शको  के बीच चर्चा में रहता है.


फिल्म की कहानी राधे नाम के एक रफ और गुस्सैल इंसान की है, जो सच्चे प्यार में पड़कर पूरी तरह बदल जाता है. उसकी जिंदगी में निरजरा आती है, जिससे उसे बेइंतहा मोहब्बत हो जाती है. हालात ऐसे बनते हैं कि राधे अपने प्यार की वजह से पागल हो जाता है और उसकी जिंदगी दर्द, त्याग और तड़प से भर जाती है. फिल्म ने यह दिखाया कि सच्चा प्यार इंसान को किस हद तक तोड़ भी सकता है.

बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘तेरे नाम' एक सुपरहिट फिल्म हैं और इसका बजट करीब 12 करोड़ बताया जाता है. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 24-25 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म की पॉपुलैरिटी समय के साथ कई गुना बढ़ गई. इसके गाने, सलमान खान का लुक और इमोशनल कहानी आज भी याद की जाती है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.