Budget 2026: लाल ब्रीफकेस से बजट में निकली बौद्ध सर्किट के लिए खास योजना, सरकार का मंदिर-मठों को बचाने पर जोर

Feb 2, 2026 - 14:01
 0
Budget 2026: लाल ब्रीफकेस से बजट में निकली बौद्ध सर्किट के लिए खास योजना, सरकार का मंदिर-मठों को बचाने पर जोर

Buddha Circuit Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी 2026 को बजट पेश किया. बजट से कई क्षेत्रों को उम्मीदें रहती हैं. इन्हीं में धार्मिक व सांस्कृतिक क्षेत्र भी एक है. इस साल का बजट 2026 अन्य सेक्टर्स के साथ ही धर्म, आस्था, संस्कृति और धार्मिक पर्यटनों से भी जुड़ा रहा. वित्त मंत्री के लाल ब्रीफकेस से बौद्ध सर्किट के लिए भी बड़ी घोषणा की गई. सरकार ने मंदिर और मठों को बचाने पर खास जोर दिया.

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर (Buddhist Circuit Corridoror)

इस साल के बजट में पर्यटन पर सरकार का खास फोकस रहा. संसद में बजट भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कॉरिडोर का ऐलान किया, जिसका नाम बौद्ध सर्किट रखा गया है. ये सभी पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा मे बनेंगे. इस कॉरिडोर की योजना के तहत मंदिर और मठों के संरक्षण के लिए भी कदम उठाया जाएगा. इस योजना से तीर्थयात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर भी कार्य किया जाएगा.

बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि-‘सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र बौद्ध सर्किट के विकास के लिए योजना शुरू करेगी, जिससे कि मंदिर और मठों का संरक्षण किया जा सके. इसके लिए पूर्वोत्तर के इन राज्यों में पर्यटन स्थलों का भी विकास करेगी, जिसके लिए चार हजार ई-बसों की व्यवस्था की जाएगी.’

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने कहा कि, जब सरकार धर्म और आस्था का सम्मान करती है और इसके विकास को बढ़ाना देने के लिए हर संभव प्रयास करती है, तो इससे देश में शांति, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. बौद्ध सर्किट का विकास और मंदिर-मठों का संरक्षण भी इसी संतुलन का शुभ संकेत है. पूर्वोत्तर के कई राज्यों में ऐतिहासिक मठ और अन्य बौद्ध स्थल मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: Budget 2026 Stock Market: बजट के बाद धड़ाम से गिरा शेयर बाजार, अचानक उतार-चढ़ाव के लिए कौन से ग्रह जिम्मेदार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.