अयोध्या में BJP की अंतर्कलह खुलकर आई सामने, केशव प्रसाद मौर्य के सामने ही भिड़े नेता
उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेताओं में परस्पर असंतोष अब जमीन पर दिखने लगा है. अयोध्या में उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने ही एक कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव सिंह और बीजेपी नेता सच्चिदानंद पांडे में मंच पर ही हाथापाई शुरू हो गई. जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को अलग किया.
इस घटना पर केशव प्रसाद मौर्य ने भी नाराजगी जाहिर की. अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर बीजेपी में अंतर्कलह को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की माता के निधन के बाद तेरहवीं संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों बीजेपी नेता आपस में भिड़ गए. इस दौरान काफी देर अफरा-तफरी का माहौल रहा.
क्या था पूरा घटनाक्रम ?
मंच पर डिप्टी सीएम समेत कई नेता बैठे थे, अचानक संजीव सिंह और सच्चिदानंद पांडेय के बीच किसी बात पर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों नेता एक-दूसरे की कॉलर पकड़ते हुए धक्का-मुक्की कर रहे हैं. इस घटना से डिप्टी सीएम बेहद असहज नजर आए. अन्य कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को अलग किया.
स्थानीय कार्यकर्ताओं के मुताबिक दोनों नेताओं में पहले से अनबन चली आ रही है और गुरूवार को दोनों डिप्टी सीएम के सामने ही भिड गए. फिलहाल इस मामले में अब दोनों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की जा रही है.
स्वतंत्र देव सिंह और विधायक बृजभूषण राजपूत में तनातनी
शुक्रवार को महोबा में एक कार्यक्रम के दौरान जलशक्ति अम्न्त्री स्वतंत्र देव सिंह और चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत में उनके क्षेत्र में जलकल योजना में कार्य न होने को लेकर नाराजगी देखने को मिली. विधायक के कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प का वीडियो भी वायरल है.
यह दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं. जिसमें बीजेपी के भीतर व्यापक असंतोष की बता कही जा रही है. फिलहाल इस मामले में किसी बड़े पदाधिकारी का बयान नहीं आया है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







