अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना चाहती हैं आलिया भट्ट, बोलीं- 'बस एक ऐसी एक्टर बनूं जो सिर्फ...'
आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं और अपनी एक्टिंग का लोहा भी मनावाया है. आलिया की पर्सलन लाइफ की बात करें तो उन्होंने रणबीर कपूर से शादी की है और वे एक बेटी राहा की मां हैं. इन सबके बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में मदरहुड को लेकर बात की साथ ही ये भी कहा कि वे अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना चाहती हैं.
मदरहुड ने आलिया को कैसे बदल दिया?
दरअसल हाल ही में एस्क्वायर इंडिया के साथ एक बातचीत में, आलिया भट्ट से पूछा गया था कि मदरहुड ने उन्हें कैसे बदल दिया है? इस पर आलिया भट्ट ने कहा, “यह एक बहुत बड़ा बदलाव है. यह नौ महीनों में होता है. आप अपनी बॉडी और अपने माइंडसेट बदलाव महसूस करते हैं. लेकिन जब आप अपने मेड किए हुए चाइल्ड को लाइफ में आते हुए देखते हैं, तो उस चेंज का स्केल इतना गहरा होता है कि पहले जैसा बनना लगभग नामुमकिन हो जाता है.”
सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना चाहती हैं आलिया
उसी बातचीत में उन्होंने आगे कहा, “कई बार ऐसा होता है जब मैं सुबह उठती हूं और सोचती हूं, ठीक है, मैं बस अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर देना चाहती हूं और एक ऐसी एक्ट्रेस बनना चाहती हूं जो सिर्फ एक्टिंग करे. मैं इस चर्चा में बार-बार उलझना नहीं चाहती… मुझे पता है कि इससे उन सभी लोगों से मेरा कॉन्टेक्ट टूट जाएगा जिन्होंने शुरुआत से ही मेरा साथ दिया है, इसलिए मैं ऐसा चाहकर भी नहीं कर सकती हूं.”
उन्होंने आगे कहा, “जब बात पर्सनल लाइफ को सबके सामने लाने की आती है… मेरी पर्सनल लाइफ इतनी पर्सनल है कि मुझे थोड़ा मुश्किल लगता है.” उन्होंने आगे बताया, “मेरी फोटो एल्बम राहा की तस्वीरों से भरी पड़ी है. मुझे अपनी तस्वीरें क्लिक कराने के लिए भी काफी मेहनत करनी पड़ती है.”
View this post on Instagram
आलिया भट्ट वर्क फ्रंट
इस बीच, आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अपनी बहन शाहीन भट्ट और अपने प्रोडक्शन बैनर के जरिये प्राइम वीडियो के साथ मिलकर एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'डोंट बी शाय' का निर्माण करने जा रही हैं. 'डोंट बी शाय' श्यामली 'शाय' दास की कहानी है, जो 20 साल की है और सोचती है कि उसकी ज़िंदगी पूरी तरह से मैनेज है, लेकिन तभी उसकी परफेक्टली प्लान्ड लाइफ में एक अनएक्सपेक्टेड मोड़ आता है और हालात उसके कंट्रोल से बाहर होने लगते हैं.
वहीं एक्टिंग फ्रंट पर, आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं. इसके अलावा, वह यश राज फिल्म्स की 'अल्फा' में शरवरी और बॉबी देओल के साथ भी काम कर रही हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







