क्या इंस्टाग्राम आपकी बातें सुन रहा है? ये ट्रिक अपनाएं और तुरंत बंद करें डरावने पर्सनल ऐड्स

Jan 31, 2026 - 10:29
 0
क्या इंस्टाग्राम आपकी बातें सुन रहा है? ये ट्रिक अपनाएं और तुरंत बंद करें डरावने पर्सनल ऐड्स

Instagram Tips: कई बार ऐसा लगता है कि इंस्टाग्राम पर दिखने वाले ऐड्स जरूरत से ज्यादा पर्सनल हो गए हैं. आप किसी चीज पर बात करते हैं और कुछ ही देर बाद उसी से जुड़ा विज्ञापन आपकी स्क्रीन पर आ जाता है. इसी वजह से यह धारणा फैल गई कि इंस्टाग्राम माइक्रोफोन के ज़रिए यूजर्स की बातें सुनता है. हालांकि, खुद इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी इस बात को साफ कर चुके हैं कि कंपनी यूजर्स की बातचीत रिकॉर्ड नहीं करती.

फिर इतने सटीक ऐड्स कैसे दिखते हैं?

असल में इंस्टाग्राम आपके इन-ऐप बिहेवियर पर बारीकी से नजर रखता है. आप किन पोस्ट पर कमेंट करते हैं क्या सेव करते हैं, क्या सर्च करते हैं और किन प्रोफाइल्स से ज्यादा इंटरैक्ट करते हैं इन सबका डेटा एनालाइज किया जाता है.

इसके अलावा, Meta Pixel और कुकीज़ के ज़रिए इंस्टाग्राम आपकी थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स पर की गई एक्टिविटी से भी संकेत ले लेता है. इन्हीं जानकारियों के आधार पर आपको हाइपर-पर्सनलाइज्ड ऐड्स दिखते हैं जो कई लोगों को असहज कर देते हैं.

अगर आपको ऐसे ऐड्स पसंद नहीं हैं तो क्या करें?

अगर आप भी नहीं चाहते कि इंस्टाग्राम आपकी ऑनलाइन आदतों के आधार पर जरूरत से ज्यादा पर्सनल विज्ञापन दिखाए तो Meta ने इसके लिए कुछ कंट्रोल्स दिए हैं.

Meta Accounts Centre से ऐड सेटिंग बदलें

Meta ने अपने सभी प्लेटफॉर्म्स की ऐड सेटिंग्स को एक जगह जोड़ दिया है. इंस्टाग्राम ऐप में जाकर प्रोफाइल खोलें और ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें. यहां से Accounts Centre में जाएं. नीचे स्क्रॉल करने पर Ad preferences का विकल्प मिलेगा. इसके अंदर Manage info में जाकर Activity information from ad partners चुनें. अब Review setting पर टैप करें और यह ऑप्शन चुनें कि आप इस जानकारी के आधार पर ऐड्स को ज्यादा रिलेटेड नहीं बनाना चाहते.

Meta के बाहर की एक्टिविटी को डिस्कनेक्ट करें

Accounts Centre में ही Your information and permissions सेक्शन में जाएं. यहां Your activity off Meta technologies का विकल्प मिलेगा. आप चाहें तो किसी खास एक्टिविटी को डिस्कनेक्ट कर सकते हैं या फिर पासवर्ड डालकर भविष्य की सभी ट्रैकिंग को पूरी तरह बंद कर सकते हैं. इससे Meta आपकी बाहरी वेबसाइट्स से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल नहीं करेगा.

ध्यान देने वाली जरूरी बात

इन सेटिंग्स को बदलने से इंस्टाग्राम पर ऐड्स पूरी तरह बंद नहीं होंगे. फर्क सिर्फ इतना होगा कि आपको आपकी निजी एक्टिविटी पर आधारित विज्ञापन कम दिखेंगे. Meta अब सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं, बल्कि WhatsApp स्टेटस और Meta AI चैटबॉट के इंटरैक्शन के आधार पर भी ऐड्स दिखाने लगा है. ऐसे में प्राइवेसी सेटिंग्स को समय-समय पर चेक करना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है.

यह भी पढ़ें:

मोबाइल यूजर्स को चाहिए TRAI का साथ, लेकिन क्या रेगुलेटर सच में सुन रहा है?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.