साउंडबार के मजे लेने हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, कमरे में आएगी थियेटर जैसी आवाज, आज ही कर लें ये काम

Jan 31, 2026 - 10:29
 0
साउंडबार के मजे लेने हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, कमरे में आएगी थियेटर जैसी आवाज, आज ही कर लें ये काम

कई लोग अपने टीवी ऑडियो सेटअप में साउंडबार का यूज करते हैं. अगर इसे सही तरीके से यूज किया जाए तो यह आपकी फेवरेट फिल्म, म्यूजिक और गेम्स की साउंड क्वालिटी को कई गुना बढ़ा देते हैं. लेकिन कई बार साउंडबार यूज करने के बावजूद ऑडियो क्वालिटी बेहतर नहीं हो पाती बास उतनी नहीं बन पाती, जितनी बननी चाहिए. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसके पीछे कुछ कॉमन मिस्टेक्स हो सकती हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साउंडबार का पूरा मजा लेने के आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

प्लेसमेंट

साउंडबार को सही जगह पर रखना बहुत जरूरी है. अगर आप इसे गलत जगह पर रख देंगे तो आपका ऑडियो एक्सपीरियंस खराब होना पक्का है. साउंडबार की सही जगह टीवी स्क्रीन के नीचे होती है और इसे एक फ्लैट और स्टेबल सरफेस पर रखना चाहिए. यह भी ध्यान रहे साउंडबार के वेंट्स को हवा लग रही है या नहीं. अगर साउंडबार के लिए ब्रीदिंग स्पेस नहीं बचता है तो यह ओवरहीट हो सकता है, जिससे परफॉर्मेंस खराब होती है.

ऑडियो सेटिंग

अपनी जरूरत और जगह के हिसाब से साउंडबार की ऑडियो सेटिंग को फाइन-ट्यून करना भी जरूरत है. नए साउंडबार फैक्ट्री प्रीसेट के साथ आते हैं. ये सेटिंग आपके कमरे और सेटअप के हिसाब से सेट नहीं होती है. इसलिए अपने कमरे और सेटअप आदि के हिसाब से सेटिंग को एडजस्ट कर लें. इसके साथ-साथ अपने टीवी की ऑडियो सेटिंग सेट करना भी न भूलें.

फर्मवेयर अपडेट

साउंडबार के फर्मवेयर को रेगुलरली अपडेट करना जरूरी है. फर्मवेयर अपडेट करने से बग्स दूर होने के साथ-साथ नए फीचर्स भी मिलते हैं और साउंड क्वालिटी भी इम्प्रूव होती है. इससे आपका साउंडबार लंबे समय तक सही तरीके से फंक्शन करता रहता है. अगर आप मैनुअली अपडेट करना भूल जाते हैं तो ऑटो-अपडेट इनेबल कर लें.

ये भी पढ़ें-

फोन के ये नुकसान जान लिए तो उड़ जाएगी नींद, केवल फायदों के पीछे न हो जाएं पागल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.