JNU कैंपस में UGC पर रोक का विरोध, लगे ब्राह्मणवाद विरोधी नारे, तुरंत एक्ट लागू करने की मांग

Jan 30, 2026 - 11:04
 0
JNU कैंपस में UGC पर रोक का विरोध, लगे ब्राह्मणवाद विरोधी नारे, तुरंत एक्ट लागू करने की मांग

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के कैंपस में UGC बिल पर रोक का विरोध किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लिया है कि यूजीसी के नए नियम फिलहाल लागू नहीं किए जाएंगे और साल 2012 वाले नियम ही जारी रहेंगे. इसको लेकर जेएनयू के साबरमती हॉस्टल के बाहर छात्रों ने जमकर विरोध किया और ब्राह्मण विरोधी नारे लगाए. 

इतना ही नहीं, जेएनयू के छात्रों ने यूजीसी के नए नियमों पर लगी रोक के खिलाफ आवाज उठाई और ब्राह्मणवाद का पुतला दहन किया गया. नारे कुछ इस प्रकार थे- 'सामंती ब्राह्मणवादी दबाव के आगे झुकने से इनकार करो. BJP सरकार की सच्चाई को उजागर करो." बैनरों पर 'ब्राह्मण मुर्दाबाद' भी लिखा गया. 

इस प्रदर्शन में ABVP या किसी और छात्र संगठन की तरफ से विरोध दर्ज नहीं किया गया. तीन घंटे से ज्यादा देर तक चले इस विरोध प्रदर्शन में कई छात्रों ने भाषण भी दिया. 

'कई एक्ट का विरोध करते रहे हैं ब्राह्मण'- JNU छात्र

छात्रों ने भाषण में कहा कि इसी तरह ब्राह्मणों और ब्राह्मणवादी विचारधारों ने मंडल कमीशन एक्ट का भी विरोध किया था. इस तरह विरोध SC-ST एक्ट का भी विरोध किया गया था, लेकिन हमें किसी दबाव में नहीं आना है. इस एक्ट को और मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर देना है. छात्रों ने UGC के नए नियम में कमेटी को स्वतंत्रता देने की बात कही है. रात में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन खत्म किया गया. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.