February Ekadashi 2026: फरवरी में विजया और आमलकी एकादशी कब-कब, नोट करें डेट, मुहूर्त

Jan 30, 2026 - 11:03
 0
February Ekadashi 2026: फरवरी में विजया और आमलकी एकादशी कब-कब, नोट करें डेट, मुहूर्त

February Ekadashi 2026: फरवरी माह में विजया एकादशी और आमलकी एकादशी व्रत किया जाएगा. ये दोनों ही व्रत अश्वमेध यज्ञ करने के समान पुण्य प्रदान करते हैं. एकादशी व्रत के दिन की गई विष्णु पूजा, दान, हवन कई जन्मों तक शुभ फल देते हैं.

एकादशी व्रत को हरितोष व्रत कहते हैं यानी भगवान की प्रसन्नता के लिए रखा जाने वाला व्रत. भगवान हरि की प्रसन्नता के लिए एकादशी का व्रत किया जाता है. विजया एकादसी और आमलकी एकादशी का व्रत फरवरी में कब है डेट, मुहूर्त सब जान लें.

विजया एकादशी - 13 फरवरी 2026

तिथि - फाल्गुन माह के कृष्ण पत्र की एकादशी 12 फरवरी 2026 को दोपहर 12.22 पर शुरू हो जाएगी और 13 फरवरी 2026 को दोपहर 2.25 पर इसका समापन होगा.

मुहूर्त - चर - सुबह 06:48 - सुबह 08:15

  • लाभ - सुबह 08:15 - सुबह 09:41
  • अमृत - सुबह 09:41 - सुबह 11:08

व्रत पारण मय - 14 फरवरी 2026 को सुबह 07:00 से सुबह 09:14 के बीच व्रत का पारण किया जाएगा. पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - शाम 04:01 है.

महत्व- इस दिन व्रत रखने और विष्णु जी की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय, कठिन परिस्थितियों से मुक्ति, और सभी पापों का नाश होता है.

आमलकी एकादशी - 27 फरवरी 2026

तिथि - फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 27 फरवरी 2026 को सुबह 12.33 पर शुरू होगी और इसी दिन रात को 10.32 मिनट पर इसका समापन होगा.

  • मुहूर्त - चर - सुबह 7.01 - सुबह 8.25
  • लाभ - सुबह 8.25 - सुबह 9.48
  • अमृत - सुबह 9.48 - सुबह 11.12

व्रत पारण समय -  28 फरवरी 2026 को सुबह 06:47 से सुबह 09:06 के बीच पारण किया जाएगा. पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - रात 08:43 है.

महत्व - आमलकी एकादशी का व्रत करने से 100 गायों के दान जितना पुण्य मिलता है, और यह पितृ दोष निवारण के लिए भी शुभ है. 

Shukra Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष व्रत में शिवजी के अलावा उनके 2 गणों की पूजा भी है जरुरी, नहीं तो अधूरा है व्रत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.